अभिनय नही खेल में रुचि रखता है सैफ का नवाब तैमूर, ले रहा है क्रिकेट की ट्रेनिंग,

पिछले कई सालो से हम यह देखते आए है की ऐक्टर का बेटा ऐक्टर बनता है, हालांकि अब की जनरेशन इस रस्म को तोड़ने की तैयारी में है यह हम नहीं हाल ही में सामने आई तैमूर अली खान की वीडियो कह रही है।

तैमूर भले ही छोटे हो लेकिन अपनी हरकतों से हमेशा चर्चा में रहते आए है। हाल ही में सामने आई एक वीडियो में भी तैमूर कुछ ऐसा करते दिखे की चर्चा का विषय बन गए।

दरअसल हाल ही में तैमूर और सैफ अली खान की एक वीडियो सामने आई है जिसमें तैमूर क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते दिख रहे है। कहा जा रहा है की तैमूर इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे है।

बता दे सैफ के पिता एक जानेमाने क्रिकेटर थे। वीडियो में सैफ अपने बेटे को उनके दादा की सिद्धि के बारे में बताते भी दिखे। वीडियो में तैमूर पापा के सामने बोलिंग करते दिखाई दे रहे है तो साथ ही बल्ले से खेलते भी दिखाई दे रहे है।

Leave a Comment