माइंड रीडर ने खोले शहनाज गिल के दिमाग के राज बोले -चेहरे और मुस्कान में वो स्पेशल इंसान दिखता है।

पांच साल बीत गए हैं, लेकिन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन की चर्चा आज भी होती है। खासतौर पर शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की। इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। पर फैंस को तब सदमा लगा, जब सिद्धार्थ ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया। फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। शहनाज भी उन्हें याद करती हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माइंड रीडर ने उनका माइंड पढ़कर बताया कि स्माइल और चेहरे से उन्हें एक स्पेशल इंसान दिख रहा है, जोकि सिद्धार्थ शुक्ला हैं। इस पर शहनाज भी हैरान होकर हामी भरती हैं।

इस वीडियो में माइंड रीड करने वाली महिला शहनाज गिल से बोलती हैं कि वो उनकी स्माइल से देख सकती हैं कि वो अपने किसी खास के बारे में सोच रही हैं। उस शख्स से वो बहुत प्यार करती हैं। उस इंसान से शहनाज को बहुत प्यार और सम्मान मिला है। ये उनकी आंखों और चेहरे पर दिख रहा है। इस पर शहनाज गिल मजाक में बोलती हैं, ‘मैं आपको नहीं दिखाऊंगी।’

इसके बाद माइंड रीडर शहनाज को उस इंसान के नाम का आखिरी अक्षर रीड करने (मन में) बोलती हैं। फिर वो बोलती हैं कि उन्हें A दिख रहा है। फिर वो शहनाज को उस शख्स का पूरा नाम मन में बोलने को कहती हैं। इसके बाद वो बोलती हैं कि आप सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में सोच रही हैं। ये सुनकर शहनाज हैरान रह जाती हैं और खुशी से उछल पड़ती हैं।

शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक फैन ने लिखा, ‘बच्चा भी बता देगा कि वो सिर्फ उसके बारे में ही सोचती है।’ दूसरे ने लिखा, ‘रियल लव था इसका सिद्धार्थ शुक्ला के लिए।’ वहीं कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि वो पब्लिसिटी के लिए सिद्धार्थ का नाम लेना अब बंद कर दें।

मालूम हो कि 2 सितंबर 2021 को 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई। नींद में ही उनकी हार्ट अटैक से जान चली गई थी। सिद्धार्थ के फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं।

Leave a Comment