पंकज त्रिपाठी ने क्यों बदली अपनी सरनेम?

पंकज त्रिपाठी ने बदला था सरनेम सफल होने के चक्कर में उठाया था यह बड़ा कदम अब यह बात तो हर किसी को पता है कि पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है उन्होंने कुछ ऐसे कैरेक्टर्स प्ले किए हैं जिसने हर किसी का दिल जीता है लेकिन बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि पंकज त्रिपाठी का असली नाम पंकज तिवारी है जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है एक्टर ने अपनी किस्मत बदलने के लिए अपना सरनेम बदल लिया था.

वेल उन्होंने यह कदम क्यों उठाया था आज हम आपको वो बताएंगे आपको बता दें एक इंटरव्यू में खुद पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गांव में मेरे पिता पंडित बनारस तिवारी थे और उनके दो भाई पंडित राम नरेश त्रिपाठी और पंडित काशीनाथ त्रिपाठी थे बाबा यानी उनके पिताजी ने अपना तिवारी सरनेम रखा था और चाचा ने त्रिपाठी रख लिया था मेरे एक बाबा प्रोफेसर पंडित राम नरेश त्रिपाठी बन गए और एक चाचा पंडित काशीनाथ त्रिपाठी पटना सचिवालय में बड़े अधिकारी बन ग.

ए मैं 10वीं कक्षा का बोर्ड फॉर्म भर रहा था तो मुझे लगा कि सफलता के पीछे जरूर कोई सरनेम का चक्कर है उसी समय मैंने आहिस्ता से अपना सरनेम त्रिपाठी कर दिया और बाबूजी का नाम भी बनारस त्रिपाठी कर दिया पंकज त्रिपाठी आगे हंसते हुए कहते हैं तो मैं ऐसा एक पहला बेटा हूं जिसने अपने पिता का सरनेम बदला है.

एक्टर का ऐसा कहना था कि उनके परिवार में जो भी तिवारी सरनेम इस्तेमाल करता था वो या तो पुजारी थे या खेती करते थे तो मैंने सोचा कि यह सरनेम के कारण था मैं किसान या पुजारी नहीं बनना चाहता था इसीलिए मैंने फॉर्म में अपना नाम त्रिपाठी लिखा लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं फॉर्म में अपने पिता का नाम तिवारी नहीं लिख सकता क्योंकि यह खारिज हो सकता है इसीलिए मैंने उनका नाम भी बदल दिया.

Leave a Comment