अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। इस मामले में अब एक्ट्रेस निमरत कौर का भी नाम आ चुका है। इन सबके बीच ऐश्वर्या के शादी का मंगलसूत्र एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। अभिषेक ने शादी में 45 लाख का शानदार मंगलसूत्र ऐश्वर्या को पहनाया था। हालांकि अब यह मंगलसूत्र काफी बदल चुका है। इसकी रंगत बदलने वाली कोई और नहीं बल्कि खुद ऐश्वर्या राय हैं।
ऐश्वर्या राय ने जब शादी की थी तब उनका मंगलसूत्र उस समय का सबसे महंगा मंगलसूत्र था। डबल लेयर मोतियों की लड़ी वाले इस मंगलसूत्र में हीरे का पेंडेंट जड़ा था। लेकिन अब यह मंगलसूत्र बदल गया है।
दरअसल अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी हैं। बेटी का नाम कपल ने आराध्या रखा है। आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या नहीं चाहती थीं कि उनका हैवी मंगलसूत्र किसी तरह से बेटी को नुकसान पहुंचाए या मंगलसूत्र के कारण वह बेटी को गोद में ना खिला सकें।
ऐश्वर्या ने मंगलसूत्र को हल्का करवा लिया। उन्होंने मंगलसूत्र की लंबाई भी घटवा दी। डबल लेयर हटवाकर सिंगल लेयर मोतियों की लड़ी करवा दी। इससे उन्हें बेटी को दूध पिलाने, सुलाने या खिलाने में उतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा जो हैवी मंगलसूत्र से हो रही थीं।