बिग बॉस’ के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपना ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसे देख अच्छे-अच्छे हैरान रह गए। इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर मनवीर गुर्जर तक शामिल हैं।वक्त के साथ-साथ इंसान बदल जाता है। ये तो हर किसी ने सुना हुआ है। लेकिन आज हम आपको उन स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने बिग बॉस के बाद अपना ऐसा हुलिया बदला कि आज उन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है। इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर मनवीर गुर्जर तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं बिग बॉस के उन सितारों के ट्रांसफॉर्मेशन पर-

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी बिग बॉस के बाद अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। वह इंडस्ट्री की दिलबर गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज किसी को भी हैरान कर सकता है।

सबा खान ने ‘बिग बॉस 12’ में कदम रखा था। उन्होंने बिग बॉस के बाद अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया, जिसमें उन्होंने न केवल अपना वजन कम किया, बल्कि अपना अंदाज भी ग्लैमर से भर दिया।

मनवीर गुर्जर ‘बिग बॉस 10’ के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने भी शो के बाद अपना हुलिया पूरी तरह से बदल दिया। मनवीर गुर्जर का लुक देख कोई भी हैरान रह जाएगा।

लोकेश कुमारी ने तो बिग बॉस के बाद अपने आप को पूरी तरह बदल दिया। उनके जितना शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन शायद ही किसी का होगा। यहां तक कि लोकेश कुमारी का अंदाज भी बेहद ग्लैमरस हो चुका है।