ऐश्वर्या राय बच्चन दमदार एक्टिंग, खूबसूरती और फूड लवर के तौर पर जानी जाती हैं। उन्हें घर का बना खाना काफी अच्छा लगता है।खाने की कई ऐसी चीजें हैं, जो ऐश की फेवरेट है। चलिए आपको बताते हैं ऐश्वर्या को खाने में कौन सी चीजें पसंद।
ऐश्वर्या को दाल, रोटी, सब्जी खाना काफी पसंद है। वह कभी कोई डायट फॉलो नहीं करती। वह सभी भारतीय खाना खाती। ऐश्वर्या खाने के साथ उबली हुई सब्जियों और सलाद को जरूर शामिल करती हैं। वह पैकेट वाले फूड्स नहीं खाती हैं।
ऐश्वर्या राय को रात के खाने में मछली करी और उबले हुए चावल खाना पसंद है। ये उनकी फेवरेट डिश भी है।ऐश्वर्या मैंगलौर में जन्मीं और वहां कई सालों तक रही हैं, ऐसे में उन्हें मंगलोरियन फिश करी भी काफी पसंद है।
ऐश्वर्या राय को अपने मां के हाथ ही चिकन करी और चावल खाना भी खूब अच्छा लगता है।खाने में ऐश्वर्या सादे आटे की रोटी खाने के बजाय मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाती हैं। ये काफी हेल्दी होती है।
ऐश्वर्या मील के पहले फ्रूट्स सलाद खाना भी पसंद करती हैं। ये हेल्दी होता है और हाइड्रेटेड भी।खाने के कुछ देर बाद ऐश्वर्या पानी पीती हैं। वह दिनभर में काफी मात्रा में पानी पीती हैं।