ऋषि कपूर की दो इच्छाएं थीं और दोनों पूरी हो चुकी हैं। दुख की बात है कि वह इन्हें पूरा होते अपनी आंखों से नहीं देख पाए। उनकी बेटी रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने डैड की इन दोनों इच्छाओं पर बात की। बताया कि इनका पूरा होना उन सबके लिए काफी इमोशनल था। बता दें कि ऋषि कपूर का निधन साल 2020 में से लंबी लड़ाई के बाद हुआ था।
जूम से बातचीत में रिद्धिमा ने बताया, ‘उनकी आखिरी दो इच्छाएं थीं कि रणबीर की शादी हो जाए और घर तैयार बन जाए। तो घर लगभग बन गया है और रणबीर की शादी हो गई है। यह हमारे लिए बहुत-बहुत इमोशनल था। काश वह हमारे साथ होते पर शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
रिद्धिमा ने बताया कि उनकी शादी ऋषि कपूर ने खूब धूमधाम से की थी लेकिन रणबीर और आलिया करीबी लोगों के बीच शादी करना चाहते थे। रिद्धिमा बोलीं, ‘मेरी शादी ग्रैंड थी तो मुझे अपनी शादी में मजा करने के लिए जरा भी वक्त नहीं मिल पाया। मेरे डैड चाहते थे कि सबसे शानदार शादी हो जो उन्होंने की भी। रणबीर ने कहा, हमारे परिवार में एक बड़ी शादी हो चुकी है तो इस बार….’ वह बहुत ही सिंपल लड़का है। रणबीर और आलिया दोनों बहुत सिंपल हैं। तो उनका था कि हम छोटी शादी ही करेंगे।”
रिद्धिमा ने बताया कि रणबीर और आलिया का कहना था कि वे उन लोगों को ही बुलाना चाहते हैं जो उनके लिए मायने रखते हैं। जो रोजाना टच में हैं और जिनके साथ हम अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं। उन्होंने अपनी शादी में खूब एंजॉय किया, सबसे मिले और समय बिताया।