शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की संपति में है इतना फर्क

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेताओं में से एक शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही है। सोनाक्षी वही है जिन्होंने 2010 में आई फिल्म दबंग के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और लगभग अपने 10 साल से ज्यादा केफिल्मी सफर के दौरान उन्होंने कई सारी बड़ी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री का खिताब भी जीता। लेकिन इस वक्त व अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोर रही है। आइए चलिए जानते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद जहीर इकबाल कौन है और उन के पास कितने करोड़ की संपत्ति है।

अब बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाक्षी इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जाता है कि 23 जून को व जहीर इकबाल के साथ शादी के पवित्र बंधन में बनने वाली है, हालांकि सोनाक्षी की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे इसके बाद 23 जून शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। सोनाक्षी सिन्हा के बारे में हर कोई जानता है कि वो बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उन्होंने खुद बॉलीवुड की तमाम बड़ी फिल्मों में काम करके खुद को बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री का खिताब भी जितवा है।

लेकिन बात करें जहीर इकबाल की तो जहीर इकबाल इससे पहले भी काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गए थे। जिक्र करना चाहेंगे 2022 का। तब यह दोनों कपल काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गए थे जब दोनों ने सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार किया था। जहीर ने सेनाक्षी को थ्री मैजिकल वर्ड्स आई लव यू भी कह दिया था।जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने भी लव यू कहा था। इसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक जगहो और बॉलीवुड की पार्टीज में साथ नजर आ रहे थे। वैसे बात करें अगर जहीर इकबाल की तो इनका नाता भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है।

जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। वह उम्र में सोनाक्षी सिन्हा से 1 साल छोटे हैं। जहीर के पिता का नाम इकबाल रत्नासी है। वह एक ज्वेलरी बिजनेसमैन है और सलमान खान के काफी पुराने व अच्छे दोस्त भी हैं। सलमान ने जहीर को गोद में खिलाया है, इसी नाते भाईजान ने जहीर इकबाल को बॉलीवुड में लॉन्च भी किया था। जहीर इकबाल ने साल 2019 में आई फिल्म नोटबुक से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट प्रवनूतन बहल नजर आई थी और इस फिल्म को नितिन ककड़ ने डायरेक्ट दिया था जोकि हॉलीवुड फिल्म टीचर्स डायरी का एडॉप्शन थी।15 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। जबकि इससे पहले व 2014 में सोहेल खान प्रोडक्शन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी जुड़े थे वैसे जहीर इकबाल का नाम 2014 में आई फिल्म लेकर हम दीवाना दिल फेम दीक्षा सेठ के साथ भी जोड़ा गया था। कहा गया था कि वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में खुलकर बातचीत नहीं की थी, इसके अलावा सना से भी इनके लिंक अप की खबर सामने आई थी। 2018 में इनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी मुलाकात एक दोस्त के यहां पार्टी में हुई थी। इसके बाद जहीर ने प्यार का इजहार करते हुए instagram पर आई लव यू लिखा और सना की फोटो शेयर की थी। मुलाकात की अगर बात करें तो जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को अक्सर साथ में स्पोर्ट किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर और सोनाक्षी की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी। पिछले दिनों एक शादी में साथ में इन दोनों को देखा गया था। दोनों ब्लैक कलर के ड्रेस में साथ पहुंचे थे और अभी हाल ही में जब सोनाक्षी ने डायमंड रिंग फ्लोन करते हुए अपनी फोटो शेयर की तो यहां अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्होंने जहीर इकबाल से शादी रचा ली है।

वैसे बात करें सोनाक्षी और जहीर इकबाल की संपत्ति की तो सोनाक्षी सिन्हा जैसे कि आप सभी जानते हैं कि ये बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं और उनके पास कई सारी लग्जरी अपार्टमेंट भी है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनाक्षी सिन्हा 100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है, उनके पास बांदरा के केसी रोड पर स्थित अपार्टमेंट है जो उन्होंने पिछले साल यानी 2023 में खरीदा था इसकी कीमत ₹1 करोड़ है। इसके बाद उनके पास कई सारी लग्जरी कारें भी मौजूद हैं। वैसे अगर फीस की बात करें तो वो एक फिल्म में काम करने के लिए 3 करोड़ की फीस चार्ज करती हैं वहीं दूसरी और जहीर की अगर बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर की संपत्ति में जमीन आसमान का अंतर है जहां सोनाक्षी की संपत्ति 100 करोड़ है तो वहीं इकबाल के पास 2 करोड़ के लगभग संपत्ति है वही एक्टिंग के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट करते है।

Leave a Comment