गोविंदा-सुनीता के तलाक को लेकर क्या बोली एक्टर की मेनेजर?

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के तलाक को लेकर तेजी से खबरें आ रही हैं कहा जा रहा है कि दोनों शादी के 37 साल बाद अपना रिश्ता खत्म करने जा रहे हैं हाल ही में गोविंदा के मैनेजर ने तलाक को लेकर बयान दिया और बताया कि आखिर गोविंदा और सुनीता आहुजा के बीच क्या खिचड़ी पक रही है.

गोविंदा और सुनीता आहुजा के तलाक को लेकर कृष्णा अभिषेक का भी बयान सामने आ चुका है लेकिन हाल ही में गोविंदा के मैनेजर ने इस खबर पर रिएक्शन दिया है उन्होंने कहा कि दोनों का तलाक नहीं हो रहा है परिवार के किसी सदस्य के कारण दोनों के बीच में थोड़ी समस्या हुई थी लेकिन तलाक की खबर पूरी तरह से गलत है मैनेजर राशी सिन्हा ने कहा कि गोविंदा की तरफ से तलाक की खबरों को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया गया है अभी यह खबर हर जगह पर फैल रही है और इस पर हम नजर रखे हुए हैं यह सच है कि सुनीता ने अदालत को एक कानूनी नोटिस भेजा था लेकिन इस बात की हमें पूरी जानकारी नहीं है अभी तक हमें कोई नोटिस नहीं आया है.

मैनेजर ने आगे कहा कि गोविंदा ज्यादातर अपने बंगले पर रहते हैं और सुनीता अपने फ्लैट पर रहती है इसका मतलब यह नहीं कि उनके बीच में कोई दिक्कत है दोनों के बीच में निजी मामले हैं तो वह निजी तौर पर ही उनको संभाल लेते हैं मैनेजर ने कहा कि गोविंदा ज्यादातर अपने बंगले पर वक्त बिताते हैं और अक्सर घर भी आते जाते रहते हैं.

कुछ दिनों के लिए वह बंगले पर भी रहते हैं और वह एक राजनीतिक पार्टी में काम करते हैं मंत्रालय में है और सरकार से जुड़े हुए भी हैं इसीलिए उनका स्वाभाविक तौर पर बंगले में कुछ वक्त बिताना पड़ता है.

Leave a Comment