शाहरुख संग काम करने पर सुजीत सरकार ने कही बड़ी बात।

बीते कुछ दिनों से शाहरुख खान के एक प्रोजेक्ट को लेकर मीडिया में अलग-अलग तरह की खबरें चल रही हैं कहा जा रहा था कि वह सुजीत सरकार के साथ शूट कर रहे थे कहीं लिखा गया कि वह कोई नई फिल्म प्लान कर रहे हैं तो कहीं ऐसी खबरों को बे बुनियादी भी बता दिया गया मगर अब सुजीत सरकार ने खुद इस पर बात की है शाहरुख और सुजीत ने हाल ही में एक ऐड के लिए शूट किया है.

सुजीत ने बॉलीवुड हंगामा को बताया शाहरुख के साथ काम करना हमेशा एक यादगार अनुभव रहा है हमें मजा आया वो बहुत फिट लग रहे थे उन्होंने आठ घंटे तक सेट नहीं छोड़ा हमने एक साथ पूरा शूट खत्म कर लिया था मैंने उन्हें बताया कि मुझे कोलकाता में उनकी कॉफी टेबल बुक रिलीज करने का मौका मिला था यह सुनकर वह बहुत खुश हुए और हमने इस बारे में बात भी की मिडडे की एक पिछली रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख को मुंबई के महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया था.

पहले यह अनुमान था कि शाहरुख सुजीत की अगली फिल्म में दिखाई दे सकते हैं इसी के लुक टेस्ट के लिए वह स्टूडियो जा रहे थे मगर मिडडे की खबर के मुताबिक शाहरुख एक बिस्किट का ऐड शूट कर रहे थे उसे सुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी यहां शाहरुख एप्रिन पहने किचन में खड़े दिख रहे थे इन फोटोस पर सोर्स ने मिडडे को बताया शाहरुख खान का लुक इतना अलग है कि लोग इसे उनका लुक टेस्ट कह रहे हैं.

इसी फोटो के बाद लोग कहने लगे कि वह सुजीत सरकार की फिल्म में शाहरुख होंगे मगर उन दोनों ने फिल्म नहीं बल्कि एक विज्ञापन के लिए कोलैबोरेट किया है बता दें कि इस ऐड के शूट से जो फोटोज लीक हुई थी उन्हें अब डिलीट कर दिया गया है बाकी सुजीत के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म आई वांट टू टॉक थी अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे क्रिटिक्स ने फिल्म की बहुत तारीफ भी की थी ओटीटी रिलीज के बाद लोगों ने नए सिरे से इस फिल्म को खोजा इसे अभिषेक के करियर का बेस्ट काम भी बताया.

बाकी शाहरुख की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज दिसंबर 2023 में आई डंकी थी फिलहाल वो किंग पर काम कर रहे हैं पहले इस फिल्म को सुजॉय घोष बनाने वाले थे लेकिन फिर शाहरुख ने अनाउंस किया कि सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे अभिषेक बच्चन किंग के मेन विलन होंगे किंग के जरिए शाहरुख और सुहाना पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे बताया जा रहा है कि किंग मार्च 2026 में रिलीज होने वाली है.

Leave a Comment