फिल्म मेकर सुभाष घई की तबियत में हुआ सुधार, पोस्ट शेयर कर कही ये बात।

फिल्म निर्माता सुभाष घई को हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिनेमा स्टार्स और फैंस को उनकी हेल्थ से जुड़ी चिंता बीते कई दिनों से सताने लग रही थी। इस बीच सभी के लिए पॉपुलर निर्देशक ने राहत की जानकारी दी है। सुभाष घई अस्पताल से डिस्चार्स हो गए हैं और उन्होंने फैंस के साथ हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में देने वाले सुभाष घई की सेहत में सुधार होने की दुआएं फैंस लगातार कर रहे थे। खैर, अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। बता दें कि 79 वर्षीय निर्देशक को सांस संबंधी समस्या, कमजोरी और बार-बार चक्कर आने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुभाष घई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मेरे सभी दोस्तों और प्रशंसकों ने मेरे स्वस्थ होने की प्रार्थना की। IFFI गोवा में मेरे व्यस्त कार्यक्रम के बाद। अब सब ठीक है और जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। फिर से मुस्कुराइए और सभी का धन्यवाद।

फिल्ममेकर के हेल्थ अपडेट देने से पहले उनकी टीम ने भी एक बयान जारी किया था। उन्होंने कहा, हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि श्री सुभाष घई का स्वास्थ्य अब बिल्कुल सही है। उन्हें नियमित जांच कराने के लिए भर्ती कराया गया है और उनकी हालत पहले से बेहतर है। आप सभी का प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद।

बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों के डायरेक्टर सुभाष घई रह चुके हैं। इस लिस्ट में उनकी कालीचरण, कर्ज, सौदागर, हीरो, विधाता, मेरी जंग, कर्मा जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने करियर में आखिरी बार उन्होंने 2014 की फिल्म कांची का निर्देशन किया था।

Leave a Comment