शत्रुगन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल से शादी करने के बाद बेहद खुश नजर आती हैं सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियोस इस बात का सबूत है कि जहीर से शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे बेस्ट डिसीजन है और यही बात फैंस को भी लगती है क्योंकि दोनों के बीच की जो केमिस्ट्री है दोनों जिस तरीके से हंसी मजाक करते रहते हैं उसके बाद लोग सोनाक्षी के लिए बेहद खुश है।
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ शादी रचाई थी जून 2024 में जो कि एक रजिस्टर्ड मैरिज थी इसमें फैमिली और करीबी दोस्त शामिल हुए सात साल डेट करने के बाद इन्होंने एक दूसरे को अपना लाइफ पार्टनर बना लिया था एक अपार्टमेंट में हुई इस शादी के बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था जहां वो मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आई थी यह देखकर हर कोई हैरान था क्योंकि लोगों को लगा था कि वो अब इसलाम रीति रिवाजों को फॉलो करेंगी अब उन्होंने धर्म परिवर्तन को लेकर शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है और बताया है कि आखिर इंटर रिलीजन मैरिज करने के बाद उनकी जिंदगी कैसी है और जो लोग उन्हें इंटर रिलीजन मैरिज करने के लिए ट्रोल करते हैं।
उन्हें भी मुंह तोड़ जवाब दिया है सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के बारे में बात की कैसे कानून का महिलाओं पर अलग असर होता है साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने और जहीर ने धार्मिक परंपराओं को लेकर अपनी शादी का फैसला किया था सोनाक्षी ने बताया कि मैं और जहीर धर्म देख ही नहीं रहे थे यहां दो लोग प्यार करते हैं जो शादी करना चाहते हैं और हम शादी कर रहे हैं उसे करने का अच्छा तरीका कौन सा है वो ना तो अपना धर्म मुझ पर थोप होता है और ना ही मैं उस पर अपना धर्म थोप हूं जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उनके रिश्ते में कभी धर्म का टॉपिक आता है तो सोनाक्षी ने खुलासा किया कि वो टॉपिक कभी आया ही नहीं ऐसा कभी हुआ ही नहीं।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि हम बैठकर इस बारे में बात तक नहीं करते हैं हम एक दूसरे के कल्चर की तारीफ करते हैं वो अपने घर पर कुछ परंपराओं का पालन करता है और मैं अपने घर पर कुछ अलग परंपराओं का पालन करती हूं वो आकर मेरी दिवाली पूजा में बैठता है मैं जाकर उसकी नि में बैठती हूं और बस यही सब कुछ मायने रखता है सोनाक्षी ने इस इंटरव्यू में बताया कि वो दोनों एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं।
सोनाक्षी ने आगे बताया कि मैं उनका और उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं और वह मेरा और मेरी संस्कृति का ऐसा होना भी चाहिए सबसे अच्छी सिचुएशन में शादी करने का सबसे अच्छा तरीका है स्पेशल मैरिज एक्ट जहां एक हिंदू महिला के तौर पर मुझे अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं और एक मुस्लिम पुरुष के तौर पर वो एक मुस्लिम पुरुष ही रह सकता है कभी ऐसा सवाल नहीं पूछा गया कि आप धर्म परिवर्तन करने जा रहे हैं हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और हम शादी कर रहे हैं हमारे लिए यही सब कुछ इंपॉर्टेंट है यानी कि अभी तक जो लोग जहीर और सोनाक्षी के रिश्ते पर सवाल उठा रहे थे इंटर रिलीजन मैरिज करने को लेकर टार्गेट करते थे उनको करारा जवाब मिल चुका है सोनाक्षी की तरफ से।