अपनी शादी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने खोला बड़ा राज, कहा शादी से पहले मैने पूनम के साथ..

द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ मे इस बार शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी-बेटी और दामाद के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपे परिवार के कुछ खट्टे-मीठे पलों को शेयर किया। कुछ किस्से-कहानियां भी सुनाए। इस दौरान एक्टर ने पूनम सिन्हा के साथ शादी से जुड़ा एक वाकया भी बताया कि कैसे उन्हें एक होने में 14 साल लग गए थे। साथ ही पंडित की भविष्यवाणी का भी जिक्र किया।

एपिसोड के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि शादी से पहले 14 साल तक उन्होंने पूनम को डेट किया था। साथ ही पंडित की भविष्यवाणी के बारे में बताया, ‘पंडित जी ने पूनम से कहा कि शादी के बाद उसे 7.5 साल तक कठिन समय का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उसे आश्वासन दिया कि बाद में वह इसकी आदत डाल लेगी।’

वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भी जहीर इकबाल से शादी के दौरान अपनी मां की शादी चुनने के बारे में भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि अपने इस खास दिन के लिए उन्होंने मां पूनम की शादी की पहनने का तय किया था। उन्होंने पारिवारिक परंपराओं का सम्मान किया और माता-पिता की विरासत से एक खास रिश्ता भी बनाया।

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम चंदिरामानी से 9 जुलाई, 1980 को शादी की थी। और उसके बाद इनका रीना रॉय के साथ अफेयर 7 साल चला था और ये बात पत्नी जानती थीं। पूनम ने बताया भी था कि उन्हें जब इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने पांव पींछे खींच लिए थे और वह उनके रास्ते से हट गई थीं।

Leave a Comment