सामंथा रुथप्रभु पर टूटा दुख का पहाड़ पिता का हुआ अचानक निधन।

जहां एक तरफ नागा चैतन्य के घर पर खुशी का माहौल है। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने टूटे हुए दिल के साथ अपने फैंस के साथ ये गम साझा किया है और पापा की याद में एक लाइन भी लिखी है।

जोसेफ प्रभु की निधन का कारण पता नहीं चल पाया है और वह सामंथा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कम ही दिखाई देते थे। हाल ही में सामंथा ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में अपने पिता के साथ तनाव से भरे रिश्ते के बारे में भी बात की थी।

सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘जब तक हम दोबारा नहीं मिलते पापा।’ एक्ट्रेस ने ‘गलाटा इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में भी पिता संग अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। बताया था कि उनके पापा को उन पर बचपन से ही उनकी काबिलियत पर शक था। उन्हें लगता था कि उनकी बेटी होशियार नहीं है। जिस बात का उन पर बुरा असर भी पड़ा था।

सामंथा रुथ प्रभु के पिता की निधन की खबर पर लोगों ने भी रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘सामंथा के लिए ये बहुत मुश्किल समय है। उनके पूर्व पति की शादी हो रही है और यहां उनके पिता की मौत हो गई है। भगवान उनको शक्ति दें।’ एक ने लिखा, ‘यह बहुत ही बुरे समय से गुजर रही हैं।’ एक ने लिखा, ‘भगवान सामंथा को शक्ति और उनके पिता की आत्मा को शांति दें।’

Leave a Comment