एक दौर था जब बड़े पर्दे पर बी टाउन की कई सारी जोड़ियां खूब पसंद की जाती थी और इन जोड़ियों में सबसे ज्यादा चर्चाएं की जाती थी सनी देओल और माधुरी दीक्षित की। मालूमात को बताना चाहेंगे कि सनी देओल और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने दो बड़ी फिल्मों में काम किया एक थी 1989 में आई वर्दी और इसी साल रिलीज हुई त्रिदेव इन दोनों फिल्मों में सनी देओल और माधुरी दीक्षित को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया लेकिन आखिर क्या हो गया कि 32 सालों तक माधुरी दीक्षित और सनी देओल ने एक साथ काम नहीं किया।
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि देओल परिवार के सबसे बड़े मुखिया धर्मेंद्र ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और उनके बेटे सनी देओल भी किसी से कम नहीं से अपने दौर के वह बड़े सुपर स्टारों में से एक रहे और अब सांसद बनकर व खूब लोकप्रियता बटोर रहे हैं। सनी देओल की बात करें तो 90 के दौर में यह बड़े सुपरस्टार बन चुके थे। फिल्म बेताब करने के बाद इन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
उस समय कई सारी हीरोइनों के साथ इन्होंने फिल्मों में काम किया। और उनमें से एक थी माधुरी दीक्षित। माधुरी दीक्षित और सनी देओल की जोड़ी आखिरी बार सुपर डुपर हिट फिल्म त्रिदेव में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा जैकी श्रॉफ, नसरुद्दीन शाह, संगीता बिजलानी और सोनम भी लीड रोल में थी। फिल्म सुपरहिट तो थी ही जोड़ी को भी सुपरहिट माना गया।
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि त्रिदेव ने साल 1995 में तीन फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। बावजूद इसके माधुरी और सनी की जोड़ी फिर कभी बड़े पर्दे पर साथ नजर नहीं आई। दरअसल सनी देओल की फिल्मों को पसंद किया जाता था लेकिन उनकी फिल्मों का जोनर एक्शन तक सीमित होकर रह जाता था। जबकि माधुरी डांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा हर जॉनर की फिल्में कर रही थी। ऐसे में उसके पास सनी के साथ काम करने के विकल्प सीमित थे। वहीं उस दौरान सनी देओल के अलावा संजय दत्त और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स भी फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए थे। माधुरी दीक्षित हर तरह की फिल्मों में काम कर रही थी। इसके चलते माधुरी के पास सनी से ज्यादा इन दोनों कलाकारों संग काम करने के विकल्प थे और उनके साथ माधुरी ने कई सारी फिल्मों में काम भी किया। अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी को सबने बड़े परदे पर बहुत ज्यादा पसंद किया और अनिल कपूर के साथ उन्होंने कई सारी सुपर डुपर हिट फिल्मों को भी बड़े पर्दे पर पेश किया।
यही वजह थी कि माधुरी दीक्षित ने सनी देओल के साथ ज्यादा फिल्में नहीं कि। भले ही सनी देओल और माधुरी दीक्षित को साथ काम किए इतना ज्यादा वक्त हो गया हो लेकिन आज भी यह दोनों अच्छे दोस्त हैं कुछ समय पहले दोनों एक डांस रियलिटी शो के मंच पर साथ नजर आए थे और इस दौरान दोनों ने अपनी फिल्म त्रिदेव के गाने पर डांस भी किया था।
बताते चलें कि फिल्म त्रिदेव को साल 1984 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म के जरिए सनी देओल और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को 32 साल पहले साथ में देखा गया था लेकिन इसके बाद माधुरी दीक्षित और सनी देओल की जोड़ी कभी भी फिल्मों में नहीं नजर आई। बताया तो ये भी जाता है कि माधुरी दीक्षित अपने करीयर को और भी ज्यादा ऊपर ले जाना चाहती थी इसलिए अनिल कपूर के साथ ज्यादा फिल्मे करने लगी और पर अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित ने कई सारी सुपर डुपर हिट फिल्में दी और उन फिल्मों को बड़े पर्दे पर लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद भी किया।
धीरे-धीरे माधुरी दीक्षित की नजदीकी अनिल कपूर के साथ बढ़ने लगी। हालांकि कई सारे निर्माताओं व निर्देशकों ने कई बार यह कोशिश की कि माधुरी दीक्षित और सनी देओल को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लेकर आया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हम आज 32 साल हो गए हैं लेकिन माधुरी दीक्षित और सनी देओल बड़े पर्दे पर नहीं दिखाई दी हैं इसी के साथ अगर वर्क फ्रंट की तरफ नजर डालें इन दोनों कलाकारों की तो माधुरी दीक्षित आज फिल्मों से दूरी बनाई हुई है वहीं दूसरी ओर सनी देओल सांसद बनकर खूब लोकप्रियता बटोर रहे हैं।