प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स देती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके पैसों से जुड़ा है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे का मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बच्चा हंसता-खेलता नजर आ रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- आपका पैसा कहां जाता है? वीडियो में बच्चा अपने पेट की तरफ इशारा करता है और पेट से खेलता नजर आ रहा.
इसके अलावा प्रियंका ने जीवन की असली लग्जरी के बारे में बात करते हुए लिखा- समय, स्वास्थ्य, शांत मन, यात्रा, बिना गिल्ट के आराम, शांत और उबाऊ दिन, जिन लोगों से आप प्यार करते हैं और जो लोग आपसे प्यार करते हैं, घर का बना खाना और मीनिंगफुल बातचीत ही आपकी असली लग्जरी हैं।
inkhbar NewsAdvertisementहोममनोरंजनकहां खर्च होता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा ? एक्ट्रेस ने रिवील की अपनी लग्जरी लाइफकहां खर्च होता है प्रियंका चोपड़ा का पैसा ? एक्ट्रेस ने रिवील की अपनी लग्जरी लाइफएक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बच्चे का मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बच्चा हंसता-खेलता नजर आ रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- आपका पैसा कहां जाता है? वीडियो में बच्चा अपने पेट की तरफ इशारा करता है और पेट से खेलता नजर आ रहा है। प्रियंका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी और पालतू पेट के साथ घर पर प्री-क्रिसमस इवेंट पार्टी की थी। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक के बगल में बैठी हुई हैं और रोमांटिक पल शेयर करती नजर आ रही हैं। निक और प्रियंका दोनों ही साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए रेड कलर का स्टनिंग आउटफिट पहना था। वहीं निक ब्लैक सूट में स्टाइलिश दिखे। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- होम।एक फोटो में प्रियंका और निक की लाडली मालती मैरी खेलती नजर आ रही थीं। हाल ही में प्रियंका और निक सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एक्शन-थ्रिलर ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ भी है। इसके अलावा उनके पास ‘द ब्लफ’ भी है।