कौन हैं पेटार स्लिस्कोविक जिसके साथ साल के आखरी पलो को एंजॉय कर रही है नेहा शर्मा।

एक्ट्रेस नेहा शर्मा ‘क्रुक’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपनी कातिलाना फोटोज से फैंस का दिल भी जलाती रहती हैं। लेकिन इस बार नेहा ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर चाहने वालों का दिल ही टूट गया है। दरअसल नेहा को उनके बॉयफ्रेंड के साथ पहली बार देखा गया और उनके बारे में अब हर कोई बात कर रहा है। मुंबई में पेटार स्लिस्कोविक के साथ हाथ में हाथ डाले घूमते हुए नेहा खुश लग रही थीं। पपाराज़ी ने दोनों को एक साथ टहलते हुए देखा। नेहा ने एक स्टाइलिश काली ड्रेस पहनी हुई थी और पेटर टीशर्ट में थे।

उनकी आउटिंग की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए, जिससे उनके रिलेशनशिप के बारे में अटकलें लगने लगीं। नेहा अपनी लाइफ के बारे में शुरू से ही सीक्रेटिव रही हैं। उन्होंने अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया है लेकिन दोनों को देखकर यही लग रहा है कि वे रिश्ते में हैं।

पेटार स्लिस्कोविक 33 साल के बोस्निया देश के हैं और पेशे से वो एक क्रोएशियाई फुटबॉलर हैं, जिनका काफी बेहतरीन करियर है। उन्होंने 2011 में जर्मनी में मेन्ज़ 05 के साथ शुरुआत की और बाद में सेंट पॉली और डायनमो ड्रेसडेन जैसे क्लबों के लिए खेले। पेटार ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नईयिन एफसी और हाल ही में जमशेदपुर एफसी के लिए खेलकर भारतीय फुटबॉल में भी अपनी छाप छोड़ी है।

अपनी गोल स्कोरिंग और टेकनिक के लिए जाने जाने वाले पेटर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर और भारत में पहचान हासिल की है। 2022 में चेन्नईयिन एफसी के साथ उन्होंने आठ गोल किए और 17 मैचों में से चार में खेला। नेहा अक्सर अपनी बहन आयशा शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती हैं। उन्होंने हमेशा अपनी रोमांटिक लाइफ को सीक्रेट ही रखा है।

हालांकि, पेटार के साथ उन्हें देखकर उनके रिश्ते के बारे में सबको पता चल गया है, जिससे उनके फैंस सबसे ज्यादा चौंके हैं। वैसे दोनों में से किसी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन उनकी बॉन्डिंग देखकर हर कोई अंदाजा लगा रहा है। फैंस अब नेहा की लाइफ के इस नए चैप्टर पर आगे के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment