क्या आप जानते हैं कि राज कपूर ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी की जगह किसी और एक्ट्रेस को लिया था? उसके साथ फोटोशूट भी हो चुका था। पर बाद में उसे बदल दिया गया। यह एक्ट्रेस साउथ की बड़ी स्टार रही है और इसका मंदिर भी बनाया गया था। वहीं पिता ने भी किया था।
राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की याद आती है तो जेहन में मंदाकिनी का चेहरा उभर आता है। इस फिल्म ने मंदाकिनी को रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मंदाकिनी इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। उनकी जगह 14 साल की एक एक्ट्रेस को लेने का प्लान था। पर राज कपूर ने बाद में इसे बदल दिया और कहा कि ये खुद बच्ची है तो कैसे एक बच्चे की मां का रोल करेगी। जानते हैं वो एक्ट्रेस कौन है, जो ‘राम तेरी गंगा मैली’ में हीरोइन होती?
यह हैं खुशबू सुंदर। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि राज कपूर उन्हें ‘राम तेरी गंगा मैली’ से लॉन्च करना चाहते थे। उन्होंने उनके साथ एक फोटोशूट भी किया था। खुशबू सुंदर ने विक्की लालवानी को बताया, ‘तस्वीरें देखने के बाद राज कपूर ने कहा था कि ये मेरी गंगा है। बाद में एक का सीन फिल्माया जाना था, जिसमें गंगा एक बच्चे की मां बन जाती है। पर मैं उस वक्त पूरी 14 साल की नहीं हुई थी तो राज जी ने कहा कि ये तो खुद बच्ची है और इसकी गोद में बच्चा अच्छा नहीं लगेगा। राज जी फिल्म को डिले भी नहीं कर सकते और इसलिए मैं इसका हिस्सा नहीं बन पाई।
खुशबू सुंदर तमिल सिनेमा की बड़ी स्टार रही हैं। उन्होंने तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म साल 1980 में आई थी.चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू के बाद खुशबू सुंदर ने कई फिल्मों में काम किया और फिर बतौर हीरोइन साल 1985 में आई हिंदी फिल्म ‘मेरी जंग’ से डेब्यू किया। खुशबू सुंदर आज भी फिल्मों में काम कर रही हैं। वह साल 2024 में आई अरमानी 4 में नजर आई थीं। पर एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं।