मालदीव में घूमना इतना क्यों पसंद करते है बॉलीवुड सेलेब्स?

मालदीव घूमने के लिए बेहद ही स्वर्ग जैसी जगह है जहां ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं।तारा सुतारिया, सोनाक्षी सिन्हा, मोनी रॉय, हिना खान, वरुण धवन को मालदीव वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जा चुका है।

ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर मालदीव में ऐसा क्या है जिसके चलते बॉलीवुड स्टार्स वहां जाना इतना पसंद करते हैं।मालदीव अपने शानदार और प्राइवेट रिसॉर्टर्स के लिए जाना जाता है जो आराम देने के साथ ही गोपनियता भी बनाए रखता है।

कम भीड़भाड़ के चलते मालदीव की शानदार लोकेशन बॉलीवुड स्टार्स की चिलआउट करने की जगह बनी हुई है।मायानगरी मुंबई से मालदीव की राजधानी माले के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बड़े ही आसानी से मिल जाती है।

मायानगरी मुंबई से मालदीव की राजधानी माले के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बड़े ही आसानी से मिल जाती है।पहले से वीजा अप्लाई करने की टेंशन मालदीव घूमने के लिए नहीं होती है। वहां पहुंचकर आसानी से वीजा मिल जाता है।

मालदीव एक रोमांटिक ड्रीम आइलैंड बनाता है। समुद्र का नीला पानी और सफेद रेत इसे किसी भी अन्य जगह से अलग बनाता है।

Leave a Comment