बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार थे जिन्होंने कई सालो तक बॉलीवुड में काम किया। काफी सफलता भी पाई लेकिन फिर अचानक से वो कलाकार इंडस्ट्री से गायब हुए और ऐसे गायब हुए मानो जैसे उनका नमोनीसान ही न हो। ऐसा ही एक अभिनेता था रजत बेदी।
इस अभिनेता ने इंडस्ट्री में रहते हुए करीब आठ साल तक काम किया और आठ साल के अपने शानदार फिल्मी सफर के दौरान 140 फिल्में की लेकिन अचानक से इस कलाकार ने इंडस्ट्री को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रजत जब अपने करियर की चरम सीमा पर थे तो उस समय गोविंदा जैसे सुपरस्टार भी अपने आपको इनसिक्योर फील करते थे लेकिन जब इस अभिनेता का करियर ढलान पर आया तो सलमान खान जैसे शख्स ने भी इनकी कोई भी मदद नही की। बल्कि सलमान खान ने भी इन्हे बर्बाद करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी।
आइए चलिए जानते हैं कि रजत बेदी के साथ ऐसा क्या हुआ था जो उन्हे फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कहना पड़ा। रजत बेदी के माता-पिता और बहन इंडस्ट्री से ताल्लुकात रखते थे और यही बड़ी वजह थी कि वह इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम और शोहरत कमाना चाहते थे लेकिन अच्छे लूक और दमदार अभिनय के बावजूद भी रजत बेदी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए और जैसे कि आप सभी जानते हैं कि बॉलीवुड का यह अभिनेता आज गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हो चुका है।
रजत का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था और इस समय उनकी उम्र करीब 52 साल के आसपास है। लेकिन बावन साल के उम्र में भी इनके चेहरे पर वही चमक है जो आज से करीब बीस-पच्चीस साल पहले हमें देखने को मिली थी। इंडस्ट्री में पहला कदम रखते हुए रजत बेदी ने काफी लाइमलाइट बटोर ली थी और सभी लोगों को लगा कि आने वाले समय में यह लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे लेकिन जैसे-जैसे इनके लुक की जमकर तारीफ होने लगी वैसे-वैसे उनके कई सारे अभिनेता दुश्मन भी बने। जिसका अर्थ यह हुआ कि उनके करियर को सब लोगों की नजर लग गई थी।करियर की तरफ नजर डालें तो रजत बेदी पहली बार लाइमलाइट में आते हैं साल 1994 में क्योंकि उस समय इंडिया मेंमिस्टर इंडिया का आयोजन हुआ था।
रजत खिताब को जीतने के बाद काफी चर्चाओं मेंआ गए थे इतना ही नहीं बेहतरीन कद काठी के कारण वह एकदम से ही मोडलिंग की दुनिया में आ गए थे जिसकी वजह से उनके इंडस्ट्री में आना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी। रजत के दादा पिता सब इंडस्ट्री में थे ऐसे में वो भी चाहते थे कि वो इंडस्ट्री में आकर काफी नाम और शोहरत कमाए और अपने घर वालों का नाम भी रोशन करे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया रजत की पहली फिल्म की तरफ नजर डालें तो उनकी पहली फिल्म 2001 में आई जोड़ी नंबर वन थी जिसे डेविड धवन बना रहे थे फिल्म के लीड हीरो गोविंदा और संजय दत्त थे।
गोविंदा औरसंजय दत्त इस फिल्म में अहम किरदार में थे। रजत फिल्म में बतौर गेस्ट अपीयरेंस इस फिल्म में नजर आए तो थी। माना जाता है की गोविंदा ने उनके कद काठी औ लुक को देखा तो गोविंदा खुद को इनसिक्योर फील करने लगे। उनको इस बात का डर लगने लगा कि कहीं रजत उनकी लाइम लाइट ना ले जाए। उन्होंने निर्देशक डेविड धवन से इस बारे में बातचीत की। हालांकि जोड़ी नंबर वन को रिलीज होने में काफी समय लगा। रजत की पहली फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी मानी जाती है साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म से रजत ने बॉलीवुड में एंट्री की इस फिल्म में उन्होंने अमित का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका काफी पसंद किया गया था इसके बाद उन्होंने इंडियन फिल्म में सनी देओल के साथ भी काम किया था और उनकी फिल्म मां तुझे सलाम तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में उन्होंने नासिर का किरदार निभाया था।
हालांकि एक फिल्म ऐसी भी है जिसे लेकर आज भी रजत को याद किया जाता है वह फिल्म है जानी दुश्मन। यह फिल्म भले ही फ्लॉप रही हो लेकिन इसमें रजत के अभिनय को पसंद किया गया था। रजत आए तो इंडस्ट्री में हीरो बनने के लिए थे लेकिन कद काठी और लुक को देख उन्हे विलन के रोल मिलने लगे थे। यही वजह थी कि वो इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए कुछ ना कुछ करते रहना चाहते थे। उन्होंने ग्रे शेड रोल भी किए। इंडस्ट्री में इन्हें कहीं सारे किरदार मिले और इन्होंने सभी किरदार को बखूबी निभाया। हालांकि इनकी पर्सनैलिटी इन्हीं पर भारी पड़ गई।
साल 2010 में उनके पास बहुत सारे प्रोजेक्ट थे लेकिन वह सारे प्रोजेक्ट एक-एक करके इसे चीन जा रहे थे जिससे आहत होकर इन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया और इसके बाद वह कनाडा जाकर रियल एस्टेट का बिजनेस सेटल करने में लग गए। हालांकि बिजनेस सेटल होने की कुछ समय बाद रजत के हाथों इसमें भी मायूसी के अलावा और कुछ नहीं लगा जिससे परेशान होकर रजत ने फिर एक बार भारत आकर इंडस्ट्री में अपना नसीब आजमाने के बारे में सोचा। साल 2016 में रजत ने साउथ फिल्म में डॉन का किरदार निभाया। कहा जाता है कि सलमान खान की फिल्म राधे में भी रजत को रोल दिया गया था, जो खुद सलमान खान ने दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने ही रजत को फिल्म से निकल दिया था।