सितारों की जिंदगी, उनके संघर्ष, उनकी सफलता और तमाम उतार-चढ़ाव में फैंस की दिलचस्पी हमेशा से रही है। बीते कुछ समय में पॉपुलर स्टार्स की असल कहानी को डॉक्यमेंट्री ड्रामा के जरिए पर्दे पर उतारने का चलन बढ़ा है। बहुत पीछे नहीं भी जाएं, तो हाल के दिनों में एपी ढिल्लों, सलीम-जावेद, नयनतारा पर ओटीटी की दुनिया में डॉक्यूमेंट्री ड्रामा रिलीज हुए और इन्हें खूब देखा भी गया है। अब इसी कड़ी में देश के हिप-टॉप स्टार यो यो हनी सिंह की भी कहानी हम सभी के सामने होगी। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का नाम ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ रखा गया है, जो इसी महीने रिलीज होने वाली है।
दिग्गज ओटिटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ‘Yo Yo Honey Singh: Famous’ की रिलीज की घोषणा की है। जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज इंडियन हिप-हॉप स्टार, सिंगर, रैपर और म्यूजिशियन की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमेगी है। इस डॉक्यमेंट्री का डायरेक्शन मोजेज सिंह ने किया है। जबकि इसे सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है।
नेटफ्लिक्स ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज की रिलीज की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। यह इसी महीने 20 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकेगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए पोस्ट में लिखा है, ‘नाम जो आप जानते हैं, कहानी जो आप नहीं जानते। एक ऐसे दिग्गज की सफलता का गवाह बनें, जिसने भारतीय संगीत का चेहरा बदल दिया। 20 दिसंबर को ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ देखें, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!’
बताया जाता है कि डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को दिखाया जाएगा। उनके बचपन से लेकर अब तक की अनदेखी झलक मिलेगी। हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है, यह डॉक्यूमेंट्री हमेशा सुर्खियों में रहने वाले स्टार से इतर उस इंसान की कहानी होगी, जो वो असल में हैं। उन्होंने कैसे म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाया। इस सफर में उनकी चुनौतियों और विवादों पर भी इसमें जिक्र होगा।
हनी सिंह साल 2010 के दशक में ‘ब्राउन रंग’, ‘अंग्रेजी बीट’ और ‘डोप शॉप’ जैसे हिट गानों से चर्चा में आए थे। खासकर युवाओं में उनकी पॉपुलैरिटी खूब रही है। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी ‘ब्लू है पानी पानी’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे धमाकेदार गाने दिए। हालांकि, उनके करियर में तब नाटकीय मोड़ आया, जब वो कुछ साल के लिए लोगों की नजरों से ओझल हो गए। बाद में उन्होंने खुलासा किया कि वो मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। के नशे में डूब गए थे। उनकी पर्सनल लाइफ में भी घमासान मचा, जब उनकी पूर्व पत्नी ने उन पर के सनसनीखेज आरोप लगाए।