गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा के तलाक को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं कहा जा रहा है कि शादी के 37 साल बाद सुनीता और गोविंदा अलग होने जा रहे हैं मगर इन खबरों पर गोविंदा के वकील की तरफ से बयान आया है उन्होंने बताया है कि 6 महीने पहले गोविंदा और सुनीता ने डिवोर्स फाइल तो किया था.
मगर अब उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है दरअसल पिछले दिनों सुनीता अहुजा ने कुछ इंटरव्यूज और पॉडकास्ट किए जहां गोविंदा को लेकर दिए गए इंटरव्यू खूब वायरल हुए इसी इंटरव्यू के बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू किया कि दोनों का तलाक होने वाला है जब इस बारे में गोविंदा के वकील ललित बिंदल से बात की गई तो उन्होंने इंडिया टुडे की सना फरजीन को बताया कि 6 महीने पहले किसी मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से गोविंदा और सुनीता के तलाक फाइल किया था.
मगर अब उनके बीच सब कुछ ठीक है ललित ने आगे बताया हमने नए साल पर साथ में नेपाल ट्रेवल किया था और उन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है दोनों के बीच कुछ चीजें चलती रहती हैं मगर दोनों बहुत मजबूत हैं और हमेशा एक दूसरे के साथ ही रहेंगे खबरें यह भी चल रही थी कि सुनीता और गोविंदा अलग-अलग रहते हैं.
इन खबरों को भी ललित ने गलत बताया है कहा है कि गोविंदा ने एमपी बनने के बाद एक अपार्टमेंट खरीदा था वो उनके अभी वाले घर से बिल्कुल सामने था इस नए अपार्टमेंट को उन्होंने ऑफिशियल कामों की वजह से खरीदा था उन्होंने बताया कि गोविंदा कभी-कभी वहां मीटिंग्स अटेंड करते हैं कभी-कभी वहां सो भी जाते हैं मगर सुनीता और गोविंदा एक साथ ही रहते हैं अलग-अलग नहीं आपको बता दें हाल ही में हिंदी रस को दिए इंटरव्यू में सुनीता अहुजा ने कहा था मैंने उनसे कहा है कि अगले जन्म में आप मेरे पति मत होना वह छुट्टियों पर नहीं जाते और मैं ऐसी हूं कि अपने पति के साथ सड़क के किनारे खड़े होकर पानी पूरी खाना चाहती हूं.
वह ज्यादातर समय काम करते हैं मुझे ऐसा कोई सिंगल मोमेंट नहीं याद है कि जब हम सात फिल्म देखने गए हो गोविंदा के वकील ललित ने इस पर भी बात की कहा जैसे सुनीता ने कहा गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए मगर उन्होंने आगे यह भी जोड़ा कि उनके जैसा लड़का वह चाहती हैं यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि लोग उनके इस वाक्य से सिर्फ नेगेटिव चीजें निकाल रहे हैं.
मैं आपको बता रहा हूं कि वह दोनों साथ हैं और हमेशा रहेंगे बीते दिनों ई टाइम्स ने भी गोविंदा से इन तलाक की खबरों पर बात की थी तो गोविंदा ने इन खबरों को ना तो सच बताया था ना ही झूठ उन्होंने बस इतना कहा कि वह जल्द ही कमबैक करने वाले हैं वह जल्द ही एक फिल्म पर काम शुरू करेंगे.