आजकल असल जीवन में भी लोग लिंक अप की खबरे सामने आने के बाद उस करीबी इंसान से पब्लिकली मिलना पसंद नही करते और अगर बॉलीवुड की बात करे तो बॉलीवुड में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है। अपनी लिंक अप की अफवाह उड़ने के बाद इंडस्ट्री के दो लोग मीडिया के सामने दूरी बना लेते है। लेकिन एक ऐसी अभिनेत्री भी है जिसने इस रेट को तोड़ दिया है। वह अभिनेत्री है सोनाक्षी सिन्हा।
यह तो आप सब जानते ही होंगे कि फिलहाल अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल फिलहाल में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है।हालांकि न तो सोनाक्षी ने न तो जहीर ने इस मामले मेंअभी तक कोई स्पष्टता की है।
लेकिन हाल ही में सोनाक्षी का एक वीडियो सामने आया है जिसमे जहीर और सोना का प्यार साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में जहीर की हरकते साफ बयां करती है की इन दोनो के बीच गहरा रिश्ता है।
दरअसल हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पेपारजी को पोज देती हुई नजर आ रही। इस वीडियो में उनके साथ जहीर इकबाल भी दिखाई दे रहे हैं। पेपारजी जब सोनाक्षी सिन्हा को पोज देने के लिए कहते हैं तब जाहिर सोनाक्षी की नकल उतारता है, जिसे देख सोनाक्षी खुशी से जहीर को कहती है की पीछे क्यों खड़े हो आगे आ जाओ और फिर दोनो साथ में पोज देते है।
इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा लाइट येलो कलर के ड्रेस में बेहद ही सुंदर लग रही थी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी।बता दे की बता दे की हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें भी सामने आ रही है।