बिग बॉस ओटीटी 2′ फेम आशिका भाटिया के घर टूटा दुखो का पहाड़, पापा को कहा सॉरी

टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम आशिका भाटिया के घर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता राकेश भाटिया का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है और पिता के साथ फोटो शेयर की है।

जानकारी के मुताबिक, आशिका भाटिया के पिता राकेश भाटिया ने 25 नवंबर 2024 को आखिरी सांस ली। वो बिजनेसमैन थे। आशिका ने अपने पिता की फोटो शेयर की, जोकि उनके बचपन की तस्वीर है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आई एम सॉरी पापा। लव यू पापा RIP।

आशिका के पिता की निधन कैसे हुई, कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशिका के पैरेंट्स अलग हो चुके थे। जब आशिका छोटी थीं, तभी उनके पापा और मां मीनू भाटिया ने तलाक ले लिया था, लेकिन पिता ने हर कदम पर बेटी का साथ दिया।

आशिका के पिता सूरत में लोकल बिजनेस करते थे। एक्ट्रेस की मां भी वर्किंग हैं। अपना सैलून चलाती हैं। उन्होंने आशिका की परवरिश की। आशिका ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में हिस्सा लिया था और वो सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो’ में काम किया है। वो सलमान की छोटी बहन बनी थीं।

आशिका बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। उनका वजन काफी बढ़ गया था, जिसके बाद उनकी आलोचना होने लगी थी। लेकिन एक्ट्रेस ने खुद पर मेहनत की और फिट हो गईं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

Leave a Comment