कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे बड़ा परिवार है, जिसने कई नामी चेहरे दुनिया को दिए हैं। फिर चाहे एक्टिंग की फील्ड में हो या फिर डायरेक्शन या फिर राइटिंग मे। इस परिवार के लोगों ने अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमाया है। हालांकि एक ऐसा शख्स रहा, जिसने इस दुनिया से दूरी बनाए रखी। कपूर खानदान 100 साल से भी ज्यादा वक्त से इस इंडस्ट्री में है, जिसने दर्जनों सुपरस्टार्स दिए लेकिन ग्रेजुएट सिर्फ एक हुआ.
हम बात कर रहे हैं शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की। जो वह कपूर परिवार के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। हायर एजुकेशन किया है। उन्होंने 67 साल की उम्र में ये उपलब्धि हासिल कर नया मुकाम हासिल किया है। 2023 में उन्होंने ग्रेजुएशन किया और भारत के सबसे ज्यादा उम्र में ऐसा करने वाले इंसानों में एस बन गए।
उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनवर्सिटी से डिस्टेंस कोर्स किया और फिलॉस्फी में डिग्री हासिल की। अगस्त, 2024 में उन्होंने अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए टीजिंग में करियर बनाया। ‘ईटाइम्स’ को बताया था कि उन्होंने अपना पहला लेक्चर भी दिया है।
शम्मी कपूर और गीता बाली के यहां आदित्य राज कपूर का जन्म 1956 को हुआ था। इन्होंने लॉरेंस स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म ‘बॉबी’ में चाचा राज कपूर को असिस्ट किया था। ‘धरम करम’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में भी काम किया। हालांकि बिजनेस के लिए खुद को फिल्मो से दूर कर लिया लेकिन 2010 में फिर कमबैक किया। फिल्म ‘चेज’ में दिखाई दिए। फिर वह 2014 में टीवी में डेब्यू किया और ‘एवरेस्ट’ में दिखाई दिए थे। लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी।
राज कपूर ने लड़कपन में ही फिल्मों में एंट्री की थी इसलिए उन्होंने स्कूल ही पूरा नहीं किया था और बीच में छोड़ दिया था। उन्होंने आरके स्टूडियो की स्थापना की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने परिवार के बाकी सदस्यों जैसे अपने भाइयों शम्मी और शशि से लेकर बेटों ऋषि, रणधीर और राजीव तक, को स्कूल छोड़ने और असिस्टेंड डायरेक्टर के रूप में उनके साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया था। रणबीर कपूर के ऐसा करने तक किसी भी कपूर परिवार के व्यक्ति ने स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं की। लेकिन उन्होंने भी अपने बॉलीवुड सपनों के लिए कॉलेज छोड़ दिया था।