क्या 5 ₹ के मसाले में लाखों रुपए किलो के हिसाब से मिलने वाली केसर हो सकती है कुछ यही सवाल लेकर शाहरुख खान अजय देवन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ एक कोर्ट में शिकायत दर्ज हुई है और अब इन तीनों से साथ ही वह जो मसाले के निर्माता हैं उनसे 21 अप्रैल 2025 तक जवाब मांगा गया है।
वकील विवेक नंदवाना के हवाले से खबर है कि सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रमोहन सिंह हनी ने कंपनी के निर्माता और तीनों बॉलीवुड स्टार्स के खिलाफ में एक शिकायत दर्ज की है जिसमें कहा गया है कि इस देश के बहुत सारे युवा इन बॉलीवुड स्टार्स को अपना रोल मॉडल मानते हैं और यह मसाले में केसर होने का दावा करके युवाओं को कर रहे हैं गुमराह झूठ बोल रहे हैं।
खबरों की माने तो उसमें यह भी कहा गया है कि केसर का बाजार में भाव ही लगभग ₹ लाख प्रति किलो है ऐसे में इतनी कम दरों पर मसाले में केसर होने का भ्रमित प्रचार किया जा रहा है दोस्तों एक बड़ा सवाल यह है कि क्या यह जो बॉलीवुड के स्टार्स हैं जिनके पास पहले से ही बहुत पैसा है के पास अपने-अपने प्राइवेट जेट्स हैं ये सिर्फ पैसे के लिए कैमरे के सामने खड़े होकर कुछ भी बोलने को तैयार हो जाते हैं या यह इस बात को सत्यापित करने की कोशिश करते हैं कि हमसे कैमरे के सामने खड़े होकर जो बोलने के लिए कहा जा रहा है।
क्या वह सच है क्योंकि बहुत सारे जो बड़े-बड़े ब्रांड्स हैं वो इनके चेहरे को इनके नाम को पैसा देते हैं कि बहुत सारे लोग आपको फॉलो करते हैं तो आप आइए कैमरे के सामने खड़े होइए और ये लाइन आप बोल दीजिए अब वो लाइन जैसे ही ये बोल देते हैं उसके बाद इनके बैंक में करोड़ों रुपए आ जाते हैं लेकिन उस लाइन को बोलने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग उसका वीडियो ऐड उसकी शूटिंग जगह-जगह दिखाकर न जाने कितने लोगों को भ्रमित किया जाता है आप सोचिए बहुत सारे लोग कहेंगे भाई शाहरुख खान है झूठ थोड़ी बोल रहे होंगे अजय देवगन है झूठ थोड़ी बोल रहे होंगे कि आप इनको बहुत समय से फिल्मों में देखते आए हैं।
आप इन्हें फॉलो करते हैं यह आपको हीरो लगते हैं नायक लगते हैं वो बात अलग है कि यह लोग फिल्म फिम के हीरो हैं यानी यह हीरो का रोल करते हैं देयर इज अ डिफरेंस नायक होना और नायक का किरदार अदा करना जैसे रावण होना और रावण का किरदार अदा करना राम होना और राम का किरदार अदा करना ये दोनों अलग बातें हैं तो अक्सर हमारे देशी जनता समझ नहीं पाती है।
देश की जनता को ये लगता है कि क्योंकि यह नायक का रोल कर रहे हैं इसलिए ये असल जिंदगी में भी नायक हैं और होता क्या है बहुत सारे हमारे जो नायक हैं वोह असल जिंदगी में नायक कहलाने योग्य नहीं है खासकर जब आप यह जान जाते हैं कि इनका प्रोफेशन है पैसा लेकर कैमरे के सामने एक लाइन बोलना उसका प्रचार किया जाना यानी आपके बीच कई बार झूठ को बेचने में ऐसे चेहरों की मदद ली जाती है यह एक बहुत बड़ा सच है और जो एडवर्टाइजमेंट देखकर इनकी तरफ आकर्षित होते हैं उन्हें भी यह पता है कि हमें प्रभावित करने के लिए इन लोगों को लाया गया है।
अच्छा आप बताइए क्या आप इस बात को नहीं जानते हैं कि आपके सामने जो ऐड चल रहा है वह जो ऐड कर रहा है चेहरा उसने पैसा लिया और पैसे ले लेकर ये लाइन बोल रहा है तो क्या आपके मन में तब भी ये सवाल आता है कि पैसा लेकर जो लाइन बोली गई है वो पूरी तरह से सच होगी।