ट्रेडिंग के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में दो बड़ी हीरोइनों की मुश्किल बढ़ सकती है पुलिस ने इस मामले में तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल से पूछता के लिए नोटिस जारी किया है देश भर में करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुदुचेरी पुलिस ने तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल से पूछताछ का फैसला किया है.
आरोप है कि कंपनी ने लोगों को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर 4 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की है 2022 में को टूर में इस कंपनी की लॉन्चिंग में तमन्ना भाटिया के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे इसी कंपनी ने जब कुछ महीने बाद महाबलीपुरम के एक लग्जरी होटल में कार्यक्रम किया तो उसमें काजल अग्रवाल ने हिस्सा लिया.
इस कार्यक्रम के दौरान 100 निवेशकों को कथित तौर पर उनके निवेश के आधार पर 10 लाख से ₹ करोड़ के बीच की कारों और दूसरे महंगे गिफ्ट दिए गए थे जब इस कंपनी पर घोटाले के आरोप लगे तो इस के किंग पिन बताए जाने वाले नीतीश जैन और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया अब पुदुचेरी पुलिस इस मामले में तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल से पूछताछ की तैयारी में है पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन दोनों ने सिर्फ कंपनी का प्रचार किया था या उसके संचालन से भी जुड़ी थी.