शाहरुख खान ने एक बार डांस रिएलिटी शो ‘डांस प्लस सीजन 5’ में धर्म से जुड़ा एक खुलासा किया था।उन्होंने कहा था, ‘मेरी बीवी हिंदू है, मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं।’शाहरुख ने ये भी बताया था कि उनकी बेटी सुहाना जब स्कूल जाती थीं, वहां एक फॉर्म भरना था।
उस फॉर्म में ये भरना था कि उनका धर्म क्या है।इस पर सुहाना ने शाहरुख से पूछा, ‘पापा हम किस धर्म के हैं?’ये सुनकर शाहरुख ने बेटी से कहा था कि हम भारतीय हैं, कोई धर्म नहीं है।शाहरुख और गौरी की शादी साल 1991 में हुई थी।
गौरी हिंदू हैं। उन्होंने शादी के बाद भी अपना धर्म नहीं बदला।सुहाना को ‘द आर्चीज’ में देखा गया था। अब वो पापा शाहरुख के साथ ‘किंग’ मूवी में नजर आएंगी।