अगर सलमान खान ने कर दी यह एक गलती तो हो जाएगा गेम ओवर और सलमान के 1000 करोड़ के सपने पर फिर जाएगा पानी क्योंकि मेकर्स ने बनाया है एक ऐसा प्लान जिसमें रिस्क ही रिस्क है तो आइए चलिए जानते हैं कि आखिर मेकर्स ने और सलमान ने कौन सा प्लान बनाया है सिकंदर को हिट कराने के लिए लेकिन यह प्लान उन पर ही उल्टा भी बढ़ सकता है.
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ही चर्चे हैं कि सिकंदर को 30 मार्च को रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है पर इस दिन फिल्म को लाने से तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है कैसे समझते हैं दरअसल 30 मार्च को रविवार है यानी संडे का दिन ऐसे में अगर फिल्म संडे को रिलीज होती है तो कमाई के लिए सिर्फ एक दिन मिलेगा मंडे से वीक डेज स्टार्ट हो जाएगा यानी कि कामकाजी दिन जिसमें लोग अपने काम पर चले जाएंगे तो वैसे भी कमाई आधी रह जाएगी या फिर कहिए कि बहुत काम यह स्ट्रेटेजी अपनाने से पहला वीकेंड पूरी तरह से खराब हो जाएगा.
हालांकि फिल्मों की असल कमाई पहले वीकेंड पर ही डिपेंड करती है हालांकि ज्यादातर फिल्में फ्राइडे को ही रिलीज की जाती है अगर गुरुवार को कोई फेस्टिवल हो तो कुछ मेकर्स फिल्मों को उस दिन भी थिएटर्स में ले आते हैं पर यहां संडे को सिकंदर को रिलीज करने का मतलब है अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना हालांकि मेकर्स ने अब तक ऑफिशियल एलान तो नहीं किया है लेकिन अगर इसी डेट पर सहमति बन जाती है तो यह अच्छा फैसला कतई नहीं होने वाला है सलमान खान यू तो कई फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं पर फुल फ्लेज्ड रोल वाली उनकी जो आखिरी फिल्म थी वो टाइगर 3 थी.
इस फिल्म को भी संडे को ही रिलीज किया गया था जहां ओपनिंग डे पर 44.5 करोड़ का कलेक्शन हुआ था इस फिल्म ने दुनिया भर से 444 करोड़ की कमाई की थी पर उम्मीद तो यह थी कि यह फिल्म पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा छापे और तो और यह शाहरुख खान की पठान की तरह ही 1000 करोड़ी फिल्म बनेगी पर ऐसा नहीं हुआ.
हालांकि उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा पर हुआ तो सलमान खान की मेहनत पानी में चली जाएगी और उनके जिस बाप लेवल के कम बैक का वेट हो रहा है वह वेटिंग में ही रह जाएगा खैर अब देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को ही रिलीज की जाती है या फिर मेकर्स इसे प्लानिंग में थोड़ा चेंज करते हुए पहले रिलीज करेंगे.