सलमान खान के फैंस एटली को धोखेबाज क्यों कहने लगे?

बीते कुछ महीनों से खबर उड़ रही थी कि सलमान खान और एटली एक फिल्म बनाने जा रहे हैं यह एक टू हीरो फिल्म बताई जा रही थी बताया गया कि सलमान के साथ साउथ के किसी सुपरस्टार को लिया जाएगा इस क्रम में पहले कमल हासन का नाम जुड़ा फिर बाद में रजनीकांत पर भी बात आकर रुकी मगर अचानक से खबर आती है कि ये फिल्म सलमान के साथ नहीं बनने वाली पढ़ने को मिलता है कि फिल्म के प्रोड्यूसर सन पिक्चर्स सलमान पर इतना पैसा लगाने को राजी नहीं है.

उन्होंने एटली से अल्लू अर्जुन को अप्रोच करने को कहा आखिरी अपडेट यह आया था कि a6 के टाइटल से बनने वाली इस फिल्म में अब सलमान खान की जगह अल्लू अर्जुन होंगे हालांकि सलमान या एटली ने इस पूरे मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है लेकिन सलमान के फैंस लगातार एटली को ट्रोल कर रहे हैं.

4 मार्च को सलमान की फिल्म सिकंदर का पहला गाना जोहरा जबी रिलीज हुआ सलमान ने अपने इसके बाद सलमान के फैंस एटली को ताना मारने लगे एक फैन ने एटली के लाइक का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा अब क्या करने की कोशिश कर रहे हैं एटली एक प्रोफेशनल की तरह पेश आइए जिस तरह से आपने अपने अगले प्रोजेक्ट को हैंडल किया है वह बहुत अनप्रोफेशनल है सलमान के फैंस ऐसा क्यों कह रहे हैं वो लोग a6 को लेकर एक थ्योरी चला रहे हैं उनका कहना है कि एटली अलू अर्जुन के साथ ही ये फिल्म बनाना चाहते थे.

उन्होंने बस फिल्म की हाइप बनाने के लिए सलमान के नाम का इस्तेमाल किया मीडिया रिपोर्ट्स का कहना था कि फिल्म के बढ़ते बजट की वजह से सन पिक्चर्स सलमान के साथ काम नहीं करना चाहते इस पर फैंस का कहना है कि सलमान खुद अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं ऐसे में वो खुद भी इसे प्रोड्यूस कर सकते हैं और इसी बात पर चिड़े हुए हैं कि एटली ने अल्लू अर्जुन वाली फिल्म हासिल करने के लिए सलमान को इस्तेमाल किया.

हालांकि बता दें कि ये बस इंटरनेट पर चलने वाली थ्योरी ही है इनकी पुष्टि नहीं की जा सकती बाकी a6 की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसी साल अप्रैल या मई से एटली इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे अल्लू अर्जुन ने भले ही फिल्म के लिए हामी भर दी लेकिन अभी पेपर वर्क होना बाकी है दूसरी ओर सलमान की अगली फिल्म सिकंदर ईद पर रिलीज होने वाली है बताया जा रहा है कि 30 मार्च यानी कि रविवार के दिन इसे रिलीज किया जा सकता है सलमान की पिछली फिल्म टाइगर 3 भी रविवार को ही रिलीज हुई थी.

Leave a Comment