मन्नत छोड़ इस नई जगह क्यों शिफ्ट हो रहे है शाहरुख खान।

मुंबई में बना शाहरुख खान का घर मन्नत एक आइकॉनिक सेलिब्रिटी रेसिडेंस है और देश और दुनिया से मुंबई घूमने गए लोगों के लिए यह किसी भी टूरिस्ट स्पॉट से कम नहीं है फैन शाहरुख के घर बाहर घंटों इंतजार करते हैं कि उनकी एक झलक दिख जाए एक खबर है कि शाहरुख अपने परिवार के साथ मन्नत से शिफ्ट होने जा रहे हैं दरअसल मन्नत का मैसिव ट्रांसफॉर्मेशन किया जाना है।

इसलिए शाहरुख खान और उनका परिवार कुछ दिनों के लिए मन्नत छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने वाले हैं खबर यह भी है कि जितने दिनों तक मन्नत में रिनोवेशन का काम चलेगा उतने दिन शाहरुख खान अपने फैंस को बालकनी से वेव नहीं करेंगे इस साल मई में मन्नत में काम शुरू होने वाला है।

जिससे पहले शाहरुख और उनका परिवार शिफ्ट हो जाएगा हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से यह खबर छापी है जिसमें बताया गया है कि पिछले 2 सालों से मन्नत में रिनोवेशन का काम किया जाना था रिपोर्ट्स है कि मन्नत में दो फ्लोर्स और बनाए जाएंगे जिसके लिए गौरी खान को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से मिशन मिल गई है और अब इस पर काम चालू होगा जब तक यह बनकर तैयार नहीं होता तब तक शाहरुख और उनका परिवार पाली हिल्स में रहेंगे जहां शाहरुख ने चार फ्लोर वाले अपार्टमेंट को लीज पर लिया है इसी रिपोर्ट के मुताबिक पाली हिल वाले घर को प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने बनाया है।

शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज और वाशु भगनानी के बीच यह एग्रीमेंट हुआ है इस अपार्टमेंट में शाहरुख खान के परिवार के साथ उनकी सिक्योरिटी और स्टाफ के लोग भी रहेंगे खबर यह भी है कि शाहरुख इस अपार्टमेंट के लिए हर महीने लाख रेंट देंगे।

हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही किंग नाम की फिल्म में दिखाई देंगे जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी यह बड़े पर्दे पर उनकी पहली फिल्म होने वाली है उधर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नई वेब सीरीज स्टारडम बन रही है जिसे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है यह उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है।

Leave a Comment