मलाइका अरोड़ा को शादीशुदा महिलाओं के बारे में नहीं पसंद आती ये बात।

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो किसी न किसी कारणवश चर्चा में आ ही जाती हैं। अर्जुन कपूर से छह साल के रिलेशन के बाद अचानक ही ये खबर आई कि एक्ट्रेस और सिंघम अगेन के ‘डेंजर लंका’ अलग हो गए हैं। खुद अर्जुन कपूर भी जब रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन कर रहे थे, तो उन्होंने खुद को सिंगल बताया था।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच एक मिस्ट्रीमैन का हाथ थामें रेस्टोरेंट से बाहर निकलती दिखीं थीं, जिसके बाद अपनी लव लाइफ को लेकर फिर चर्चा में आ गई थीं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी और उनके फाइनेंस को लेकर बात की है।

अरोड़ामलाइका अरोड़ा फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग करने के साथ-साथ एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। वह मुंबई में खुद को योगा स्टूडियो चलाती हैं। इसके अलावा उन्होंने बेटे अरहान के साथ मिलकर हाल ही में अपना खुद का रेस्टोरेंट लॉन्च किया है। हाल ही में कर्ली टेल्स से बातचीत करते हुए मलाइका अरोड़ा ने शादीशुदा महिलाओं को अपने फाइनेंस को संभालने की सलाह दी।

इंडिपेंडेंट रखो बाबा। जो तेरा है वह तेरा है और जो मेरा है वह मेरा है। जब आप शादी करते हैं, तो एक दूसरे से घुलने-मिलने की कोशिश करते हैं। एक ऐसी स्तिथि पैदा हो जाती है, जहां आप हर चीज एक साथ करना चाहता हैं और एक जैसी, लेकिन मुझे लगता है कि आपकी खुद की पहचान होना बहुत जरूरी है”।

मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा, “ये अच्छी बात है कि आप साथ में चीजें करना चाहते हो, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप पूरी तरह से अपनी पहचान ही खो दो और किसी और की पहचान अपना लो। आप पहले ही किसी और का लास्ट नाम ले रहे हो, इसलिए ये जरूरी है कि आपके बैंक अकाउंट को अपने पास बचाकर रखें”।

Leave a Comment