जब करीना कपूर खान ने शाहरुख खान जितनी मांगी फीस तब फिल्म मेकर ने करीना को फिल्म से कर दिया था बाहर देखिए करण जौहर और करीना कपूर खान ने कई फिल्मों पर साथ काम किया है मगर इनके करियर में एक दौर ऐसा भी आया जब इन्होंने कई महीनों तक एक दूसरे से बात नहीं की इसकी वजह थी एक फिल्म के लिए करीना की फीस करीना चाहती थी कि करण उन्हें भी उतने ही पैसे दे दें ।
जितनी कि वह फिल्म के हीरो को दे रहे हैं इसकी वजह से बात बिगड़ गई हालांकि अब उनके संबंध सुधर गए हैं करीना के साथ इस खटपट के लिए करण खुद को ही जिम्मेदार मानते हैं।
दरअसल करण जौहर ने अपनी ऑटोग्राफी एंड अनसूटेबल बॉय में भी करीना कपूर के साथ हुए झगड़े के बारे में लिखा था उन्होंने लिखा कि कल हो ना हो कि कास्टिंग के दौरान उन्होंने करीना कपूर को अप्रोच किया था इस फिल्म को करण के असिस्टेंट निखिल आडवाणी डायरेक्ट करने वाले थे करण बताते हैं कि करीना के साथ सबसे पहली दिक्कत यह थी कि वह बहुत ज्यादा पैसे डिमांड कर रही थी जिसकी वजह से उन दोनों के बीच खट्टा स आ गई उन दिनों करीना की मुझसे दोस्ती करोगे रिलीज हुई थी ।
इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा के असिस्टेंट कुनाल कोहली ने डायरेक्ट किया था करीना का यह कहना था कि अगर आदित्य चोपड़ा के असिस्टेंट की फिल्म फ्लॉप हो सकती है तो करण जौहर के असिस्टेंट पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता ऐसे में करण अपनी किताब में इस बारे में लिखते हैं जब मुझसे दोस्ती करोगे रिलीज हुई थी।
उसी समय में मैंने उन्हें कल हो ना हो ऑफर की थी मगर उन्होंने इस फिल्म के लिए उतने ही पैसे मांगे जितने शाहरुख खान ले रहे थे मैंने उन्हें सॉरी बोल दी मुझे बड़ी तकलीफ हुई मैंने अपने पिता से इस बारे में बात की फिर मैंने करीना को फोन किया मगर उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया तभी मैंने फैसला कर लिया कि इस फिल्म में हम करीना को नहीं लेंगे और उनकी जगह प्रीति जिंटा को साइन कर लिया गया ऐसे में करीना कपूर खान को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और फिल्म कल हो ना हो शाहरुख खान और सैफ अली खान के अपोजिट प्रीति जिंटा को कास्ट किया गया।
हालांकि करीना के कहे के उलट करण जोहर के असिस्टेंट की बनाई कल हो ना हो हिट हो गई और इसके बारे में उन्होंने खुद कॉफी विद करण के हाली एपिसोड में करीना कपूर से अपने संबंधों के बारे में बात की है और उन्होंने कहा एक इंसीडेंट करीना के साथ साल 2003 में हुई थी हमने डेढ़ साल तक एक दूसरे से बात नहीं की यह एक फिल्म के बारे में था वो फिल्म थी कल होना हो जब मेरे पिता को कैंसर डायग्नोज हुआ तब करीना ने मुझे फोन किया फोन पर वो भी चुप थी और मैं भी उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या बोलूं मैंने कहा कि आपको कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं है मुझे पता है कि आप मेरे लिए खड़ी हैं करण ने आगे बताते हुए कहा जब यश जौहर की निधन हो गई तब करीना बैंकॉक में थी हमारे संबंध तब भी खराब थे मगर उस समय वह अपना शूट छोड़कर मेरे घर आई थी हम रात भर बातें करते रहे हम वापस वहीं चले गए जहां से हमने शुरुआत की थी जब हमारी लड़ाई हुई थी तो मैंने सोचा था कि मैं उनसे कभी बात नहीं करूंगा मगर सब कुछ पहले जैसा हो गया कुल मिलाकर समय के साथ करीना और करण के रिश्ते भी सुधर गए।
करण को बाद में अफसोस हुआ क्योंकि वह उम्र में करीना से 10 साल बड़े थे उन्हें इस मामले में समझदारी दिखानी चाहिए थी इसके बाद ही करीना ने करण जौहर के साथ गोरी तेरे प्यार में एक मैं और एक तू कुर्बान और गुड न्यू जैसी फिल्मों में काम किया और अब दोनों अच्छे दोस्त हैं शानदार बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं।