कुछ दिनों पहले सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था यह वीडियो सऊदी अरब का बताया जा रहा है जहां सलमान अपनी पहली विदेशी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे बताया गया कि सलमान डायरेक्टर रोड्रिगो रेरो की स्पेनिश फिल्म पर काम कर रहे हैं.
वह जल्द सेवन डॉग्स के रीमेक में दिखाई देंगे अब इंटरनेट पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह इंडियन ऑटो ड्राइवर के गेटअप में दिख रहे हैं सलमान के एक फैन पेज ने एक्स पर वीडियो शेयर किया यह लीक वीडियो भी सऊदी अरब का बताया जा रहा है जिसमें सलमान ऑटो ड्राइवर के कॉस्ट्यूम में है सलमान एक ऑटो रिक्शा के सामने खड़े भी हैं उनके साथ संजय दत्त भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं कहा जा रहा है कि द सेवन डॉग्स के सेट का ही यह वीडियो है जिसमें सलमान और संजय दोनों कैमियो कर रहे हैं .
सलमान का जो वीडियो पहले वायरल हुआ था उसमें प्रोडक्शन ने साउदी में ही धारावी का सेटअप लगाया था इस दूसरे वीडियो में भी मुंबई की सड़कों का सेटअप बनाया गया है सलमान के खाकी यूनिफॉर्म को देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि सलमान या तो किसी ऑटो ड्राइवर का रोल कर रहे हैं या किसी एजेंट का रोल करते दिखेंगे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एक अमेरिकन थ्रिलर फिल्म का सीन है जिसमें सलमान और संजय दत्त का छोटा मगर बहुत जरूरी किरदार होने वाला है वैसे अभी किसी भी तरह से इस प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
मगर फिल्म फेयर की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान सेवन डॉग्स के रिमेक के लिए काम कर रहे हैं वहीं मिडडे के मुताबिक कोई ह बॉलीवुड फिल्म होने वाली है जिसमें वह काम करेंगे जिसकी अनाउंसमेंट कुछ दिनों में की जाएगी सेवन डॉग्स की बात करें तो यह 2021 में आई फिल्म थी जिसकी कहानी एक ऐसे शख्स की है जो अपने सात कुत्तों के साथ एक अपार्टमेंट में अकेले रहता है रिपोर्ट्स यह भी है कि सऊदी अरब ने अल हिस बिग टाइम स्टूडियोज नाम के बड़े प्रोडक्शन स्टूडियो को लॉन्च किया है इसी स्टूडियो के बैनर तले यह पहली फिल्म बन रही है जिसमें सलमान और संजय दत दोनों का कैमियो होगा.
सेवन डॉग्स रिमेक के बजट की बात करें तो वो ज्यादा है रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग और प्रोडक्शन को मिलाकर मूवी का बजट करीब 350 से 400 करोड़ के आसपास का है बाकी जब तक ऑफिशियल कोई अनाउंसमेंट ना हो तब तक कुछ पुख्ता नहीं किया जा सकता खैर सलमान खान जल्दी ही सिकंदर में दिखेंगे जिसमें उनके साथ पहली बार रश्मिका बंदना भी नजर आएंगी फिल्म को इस साल ईद पर रिलीज किया जाएगा मूवी शूटिंग पूरी हो चुकी है.