बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फरा खान की बढ़ गई है कानूनी मुश्किल जी हां कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है फरा खान और फरा के खिलाफ पुलिस थाने में दर्ज हो गई है एफआईआर लेकिन क्यों हुई है एफआईआर दर्ज फरा खान के ऊपर आपको बता देते हैं बॉलीवुड फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टर शेफ होस्ट कर रही हैं.
शो के दौरान उन्होंने हिंदू त्यौहार होली के बारे में आपत्ति जनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था फरा खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से फेमस विकास फाटक ने अपने वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के जरिए फरा खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की है लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक खार पुलिस स्टेशन में आज शिकायत दर्ज की गई है जिसमें 20 फरवरी को सेलिब्रिटी मास्टर शेफ के एक एपिसोड के दौरान की गई विवाद स्पद टिप्पणी के लिए फराह खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार अपनी शिकायत में विकास ने आरोप लगाया है कि फराह खान ने होली को छपि हों के लिए एक त्यौहार बताया है जिसे कई लोग अपमानजनक मानते हैं हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे कहा कि उनकी टिप्पणी से उनके व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ व्यापक हिंदू समुदाय की भावनाएं भी आहत हुई है बता दें आपको एडवोकेट का कहना है कि फरा खान द्वारा की गई इस टिप्पणी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है किसी पवित्र त्यौहार और वर्णन करने के लिए छपरी शब्द का इस्तेमाल अत्यधिक अनुचित है और इससे काफी ज्यादा गलत मैसेज जाता है और यही वजह है कि अब फरा खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
फरा खान के खिलाफ कई धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196 299 302 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है बता दें कि फरा खान इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में जज है उन्होंने होली के त्यौहार के बारे में एक टिप्पणी की जिस पर ऑनलाइन ट्रोलिंग शुरू हो गई थी .
उन्होंने शो के दौरान कहा था होली सभी छपरी लोगों का पसंदीदा त्यौहार है छपरी शब्द को व्यापक रूप से एक जातिवादी गाली माना जाता है इसलिए लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और अब हिंदुस्तानी भाऊ ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है.