छत्रपति संभाजी महाराज के परिवार वालों ने छावा के मेकर्स पर किया केस

विकी कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है फिल्म रोजाना पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़कर ऐसे नए रिकॉर्ड बना रही है जिन्हें छूना आसान नहीं होगा छावा के सामने रिलीज होने वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पा रही कुल मिलाकर लोग फिल्म पर जमकर प्यार और पैसा लुटा रहे हैं.

मगर ऐसा नहीं है कि छावा सिर्फ इन्हीं वजहों से चर्चा में है लक्ष्मण उते करर के निर्देशन में बनी फिल्म विवाद में फंस गई है फिल्म के खिलाफ ₹ करोड़ का मानहानि का दावा करने की दी गई है शिकायतकर्ता का कहना है कि फिल्म के मेकर्स ने इतिहास से जुड़े तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर दिखाया है.

शिकायत करने वाले शख्स का नाम है लक्ष्मीकांत राजे शिरके वो गणो जीी और कान्हो जी शिरके के वंशज हैं उनका कहना है कि फिल्म में उनके पूर्वजों को गलत रोशनी में दिखाया गया है उनका आरोप है कि मेकर्स ने उनके परिवार का नाम कलंकित करने की कोशिश की है उन्होंने छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर को एक लीगल नोटिस भेजकर सफाई पेश करने को कहा है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मण ने शिरके परिवार के सदस्य भूषण शिरके से माफी भी मांग ली है लक्ष्मण ने कहा हमने फिल्म में सिर्फ गणो जी और कानो जी का नाम इस्तेमाल किया है और कहीं भी उनके उपनाम का इस्तेमाल नहीं किया हमने इस बात का ध्यान भी रखा कि उनके गांव का नाम भी ना बताया जाए शिरके परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था .

अगर छावा से आपको ठेस पहुंची तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं बता दें कि कि गणोजी शिरके छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी यशु बाई के भाई थे फिल्म में दिखाया गया कि औरंगजेब से लड़ाई के दौरान गणोजी और कानो जीी शिरके छत्रपति संभाजी महाराज को धोखा दे देते हैं इसी बात से नाराज होकर उनके वंशजों ने मानहानि का केस करने की धमकी दी थी बाकी छावा की बात करें तो फिल्म इंडिया में करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करोड़ के पार जा चुका है.

फिल्म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखकर यह नहीं लगता कि यह जल्दी धीमी पड़ने वाली है ऊपर से अगले कुछ हफ्तों में छावा को टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म भी नहीं उतर रही है तो ऐसे में यह आने वाले कुछ हफ्तों में भी कमाई करती रहेगी फिल्म में विक्की कौशल के साथ अक्षय खन्ना रश्मिका वंदना आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.

Leave a Comment