2024 के सबसे महंगे टीवी एक्टर, फीस जानकर चौंक जाएंगे।

टीवी की दुनिया में बहुत से स्टार्स ऐसे में जो आज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गए हैं। अपने हुनर के चलते आज घर-घर में लोग इन्हें जानने लगे हैं। इस लिस्ट में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से लेकर अनुपमा सीरीयल फ़ेम ‘रूपाली गांगुली’ (Rupali Ganguly) तक का नाम शामिल है। इन स्टार्स की कमाई की बात करें तो इस साल इन्होंने एक-एक एपिसोड के लिए करीब लाखों वसूल किए हैं। आइए जानते हैं साल 2024 में सबसे अधिक कमाई करने वालेस्टार्स कौन से हैं।

भारतीय कॉमेडियन इस समय नेटफलिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। कपिल शर्मा की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए है। इसी के साथ वह इस साल के सबसे अधिक कमाने वाल स्टार्स बन गए हैं।

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ से घर-घर काफी नाम कमा लिया है। वह पर-एपिसोड के लिए करीब 3 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इस हिसाब से वह इस साल टीवी कय सबसे अधिक कमाने वाली एक्ट्रेस बन गई है।टीवी एक्टर करण कुन्द्रा भी आज के समय में इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन गए हैं। एक्टर ने टीवी शो ‘तेरे इश्क में घायल मैं’ शो के लिए पर-एपिसोड कुछ 3 लाख रुपए चार्ज किए थे। आज के समय में वह तीसरे नंबर परटीवी पर सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार बन गए हैं।

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हर्षद चोपड़ा ने इस शो के लिए पर-एपिसोड 3 लाख रुपए चार्ज किए थे। इसी तरह से हर्षद आज टीवी की दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स में चौथे स्थान पर हैं।टीवी एक्ट्रेस ‘तेजस्वी प्रकाश’ बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने के बाद आज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने नागिन 6 के लिए प्रति एपिसोड 2 लाख रुपए चार्ज किए थे।

टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी भी आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन गई हैं। एक्ट्रेस ने ‘ये है मोहब्बतें’ सीरीयल के लिए करीब 2 लाख रुपए चार्ज किए थे। इसलिए सबसे अधिक कमाई करने वाले स्टार्स में एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है।कुंडली भाग्या’ फ़ेम श्रद्धा आर्या ने हाल हो में शो को अलविदा कह दिया है। बता दें की एक्ट्रेस ने प्रीता के किरदार के लिए प्रति एपिसोड करीब 1.5 लाख रुपए चार्ज किए थे।

Leave a Comment