अब तक संदीप रेड्डी वांगा की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं अर्जुन रेड्डी कबीर सिंह और एनिमल तीनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही और इन तीनों फिल्मों को ही एक्सट्रीम किस्म का रिएक्शन मिला इन्होंने जनता को बांट दिया था इनकी पिछली रिलीज एनिमल की आलोचना सिर्फ फिल्म क्रिटिक्स ने नहीं की बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी फिल्म की जमकर आलोचना की.
हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने इस बारे में बात की है कोमल नाटा को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि जब फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने एनिमल की आलोचना की तो उन्हें कैसा लगा इस पर वांगा का जवाब आया मैं आपको यह बता सकता हूं कि जिन लोगों ने बुरी तरह आलोचना की खास तौर पर फिल्म इंडस्ट्री के लोग जिन्होंने एनिमल की आलोचना की उन सभी ने कहा पर रणवीर ने तो तोड़ दिया देखिए मुझे रणवीर से कोई र्षा नहीं है रणवीर ने तो तोड़ दिया पर राइटर डायरेक्टर ने यह कर दिया मुझे ये अंतर ही समझ में नहीं आता यह साफ है कि वह लोग रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं मुझ पर कमेंट करना आसान है क्योंकि मैं यहां नया हूं एक फिल्म मेकर ढाई से ती साल में एक फिल्म बनाएगा वहीं एक एक्टर इस दौरान पांच फिल्मों में नजर आ जाएगा तो जिसके साथ काम ज्यादा है उनके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे वांगा ने इसी इंटरव्यू के प्रोमो में एक और किस्सा सुनाया उन्होंने बताया कि एक एक्टर जो किसी फिल्म में सिर्फ इस वजह से नहीं चुना गया क्योंकि उसने कबीर सिंह में काम किया था.
वांगा ने इस बारे में बताया मुंबई में एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी है मैं उनका नाम नहीं लूंगा ऐसा नहीं है कि मैं उनसे डरता हूं बस मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता एक एक्टर ने कबीर सिंह में काम किया था वो उस प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस में ऑडिशन देने के लिए गया व कबीर सिंह का पॉपुलर एक्टर है उसका ऑडिशन होने के बाद वो लोग बोले कि तुमने कबीर सिंह में काम किया था ना हम तुम्हें कास्ट नहीं करने वाले वो नया लड़का मुझे फोन करके बोलता है कि सर ऐसा हुआ है मैंने कहा कि तुझे उन लोगों से बोलना चाहिए था कि संदीप अब रणवीर कपूर के साथ काम कर रहा है यही बात रणबीर कपूर से कह कर दिखाइए तृप्ति डिमरी रश्मिका बंदना को मत लीजिए विशाल मिश्रा के साथ काम मत कीजिए जिन्होंने मेरे लिए गाना बनाया तुम में अगर दम है तो इधर बात करो ना यह विचलित कर देने वाली बात है.
मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं है मुझे बहुत बुरा लगा वो लड़का देश के किसी दूसरे कोने से आया था छोटा सा रोल किया पहचान मिली वो आगे जाना चाहता था शिद्दत से ऑडिशन दिया और फिर उसे कहा जाता है कि तूने उसकी यानी वांगा की फिल्म में काम किया ना तुझे हमारी फिल्म में नहीं लेंगे मैंने उससे कहा कि उसकी कंपनी कोई अवतार नहीं बना रही है तुम इसे हल्के में लो एनिमल की चाहे कितनी भी आलोचना हुई हो मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही फिल्म ने दुनिया भर में 917 करोड़ का कलेक्शन किया था.
बाकी वांगा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो व फिलहाल स्पिरिट पर काम कर रहे हैं प्रभास इस फिल्म को लीड करेंगे और 2025 में यह फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है.