मुकेश अंबानी ने पेरिस में बनवाया इंडिया हाउस, देखकर दंग रह गए लोग।

पेरिस ओलंपिक के भव्य उद्घाटन के बाद पेरिस में भारत के पहले कंट्री हाउस यानी इंडिया हाउस का उद्घाटन किया गया। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने दीप जलाकर इंडिया हाउस का उद्घाटन किया। भव्य उद्घाटन समारोह में देश-विदेश के मेहमान, आईओसी अधिकारी और भारत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

इस मौके पर नीता अंबानी ने भारत को ओलंपिक में लाने का खुला ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इंडिया हाउस भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं का प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि यह स्थान हमारे एथलीटों के लिए घर से दूर एक घर बन जाएगा। इंडिया हाउस सिर्फ अंतिम गंतव्य नहीं है बल्कि भारत के लिए एक नई शुरुआत है।

इस उद्घाटन के साथ, भारत का पेरिस में गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व हो गया है। उम्मीद है कि भारतीय एथलीट इस मंच का सदुपयोग करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment