छोटे पर्दे पर टीआरपी चार्ट में अनुपमा नंबर वन भले ही रहता हो लेकिन कमाई के मामले में कोई और उनसे आगे है। लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा टीवी के सबसे अमीर एक्टर हैं। उनके हर एपिसोड की कमाई आपको होश उड़ा सकती है।
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा एक एपिसोड के 5 करोड़ रुपये लेते हैं। डीएनए के मुताबिक कपिल की नेट वर्थ 300 करोड़ पहुंच चुकी है। कपिल भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाले कॉमेडियन हैं।
कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक एपिसोड के 25 लाख रुपये मिल रहे हैं।कपिल की प्रॉपर्टी की बात करें तो मुंबई में उनका 15 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट है। चंडीगढ़ में उनका फार्महाउस भी है। टीओआई के मुताबिक जिसकी कीमत 25 करोड़ है। कपिल शर्मा के पास मर्सिडीज, रेंज रोव सहित कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
बात करें टीवी के दर्शकों की चहेती अनुपमा यानी रुपाली गांगुली की तो उनकी एक एपिसोड की कमाई 3 लाख रुपये के आसपास बताई जाती है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो काफी पुराना और पॉप्युलर है। इसके लीड एक्टर जेठालाल यानी दिलीप जोशी की पर एपीसोड पेमेंट करीब 1.5-2 लाख के आसपास बताई जाती है।