शाहरुख खान ने पठान जवान और डंकी के बाद ब्रेक लिया 2024 में उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई मगर उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की चर्चा जरूर हुई कहा गया कि वो जल्द ही किंग नाम की एक फिल्म में दिखाई देंगे मगर धीरे-धीरे इस पिक्चर को लेकर भी अपडेट्स आने अब कम हो गए अब इंटरनेट पर शाहरुख की एक तस्वीर वायरल हो रही है इसमें वो पुलिस की वर्दी में बाइक पर सवार हैं.
लोग इस फोटो को उनकी अगली फिल्म से जुड़ रहे हैं शाहरुख खान के कई फैन पेज ने उनकी यह तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा है कमिंग सून फोटो को लेकर कई तरह की बातें चल रही है कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी यह अगली फिल्म का पोस्टर होने वाला है जिसमें व एक दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में होंगे वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह फोटो शाहरुख के किसी नए ड की है जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा यह ऐड या तो किसी मोटर बाइक की कंपनी का होगा या किसी इंजन ऑयल की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इस पोस्टर को शेयर करके तरह-तरह की अटकले लगा रहे हैं.
किसी का कहना है कि शाहरुख राजस्थानी किरदार में दिखाई देंगे किसी का कहना है कि वो कैस्ट्रोल ड्राइव इंडिया के ऐड में होंगे यह इसलिए भी सच हो सकता है क्योंकि शाहरुख कैस्ट्रोल के ब्रांड एंबेसडर है ठ महीने पहले उन्होंने कंपनी के लिए एक ऐड शूट किया था जिसमें वह अपने पठान वाले लुक में दिखाई दे रहे थे वैसे कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शाहरुख ने सुजीत सरकार के साथ एक ऐड शूट किया है जिसे मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूट किया गया था सेत से शाहरुख की तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वोह एयरप्रिंट पहने किसी शेफ के रोल में दिख रहे थे बताया गया कि वो एक बिस्किट का ऐड है शाहरुख के लुक की वायरल तस्वीर तो फिलहाल इंटरनेट से हटवा दी गई मगर उस तस्वीर और यह पुलिस वाली तस्वीर में कोई भी समानता नहीं है इसलिए संभव है कि सुजीत वाला ऐड अलग हो और यह पुलिस की वर्दी वाला ऐड अलग अगर उनकी इस तस्वीर को शाहरुख की अगली फिल्म से जोड़े तो भी उनका पुलिस वाले लुक में होना संभव नहीं क्योंकि बताया जा रहा है कि किंग हॉलीवुड फिल्म लियोन द प्रोफेशनल पर बेस्ड होगी यह इंग्लिश फ्रेंच भाषा की फिल्म है जो 1994 में आई थी.
यह एक हिटमैन यानी कि सुपारी किलर की कहानी है जिसके साथ अचानक से एक 12 साल की बच्ची आकर रहने लगती है किसी ने उसके माता-पिता का कर दिया है वो उस बच्ची को तमाम तरह के हथियारों और के बारे में बताता है बच्ची को भी ट्रेन कर देता है बाद में वह बच्ची उसी की ट्रेनिंग की बदौलत अपने माता-पिता का बदला भी लेती है इस फिल्म में सुहाना खान ही वो बच्ची बनी है जिन्हें शाहरुख का किरदार ट्रेनिंग देता है कुछ रोज पहले यह खबर भी आई थी कि किंग सिर्फ लियोन से इंस्पायर्ड होगी किंग में पहले शाहरुख का कैमियो जैसा रोल होने वाला था मगर स्क्रिप्ट को इतना मॉडिफाई किया गया कि मेन हीरो शाहरुख खान ही बन चुके हैं.
यह भी रिपोर्ट्स है कि पहले इस पिक्चर को सुजॉय घोष बनाने वाले थे मगर अब पठान वाले सिद्धार्थ आनंद इसे बनाएंगे बाकी शाहरुख के इस पुलिस वाले लुक को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है रही बात उनकी अगली फिल्म की तो किंग से फारिग होने के बाद वोह पठान टू पर काम शुरू करेंगे जिसकी स्क्रिप्टिंग अब चालू हो चुकी है.