हंसा हंसा करर लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी फिल्म हेराफेरी मार्च 2025 में अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर रही है परेश रावल अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने इसे ऑल टाइम क्लासिक बना दिया फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर प्रोड्यूसर फिरोज इ नाडियाडवाला ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की इस इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म और इसके गानों से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए।
फिरोज ने बताया कि जब भी कोई हसीना की शूटिंग यूएई के रेगिस्तान में 45 डिग्री टेंपरेचर में हुई थी फिर भी अक्षय ने कोई शिकायत नहीं की उन्होंने बताया जब भी कोई हसीना सॉन्ग में अक्षय को गल्फ की भयानक गर्मी में काले कपड़े पहनाए गए फिर भी उन्होंने उफ तक नहीं की चिलचिलाती धूप में जब पूरा क्रू खुद को किसी तरह ढके हुए था तब अक्षय को डेजर्ट में खुले आसमान तले शूटिंग करनी थी इस सॉन्ग में पहली बार हमर कार इंडियन स्क्रीन पर दिखाई देने वाली थी जिसे आर्नोल्ड श्वाजनेगर ने 2 साल पहले ही कमर्शियल व्हीकल के तौर पर लॉन्च किया था।
इंडिया टुडे ने उस दौर में अपने एक आर्टिकल में लिखा भी था कि पहली बार किसी इंडियन फिल्म में हमर देखने को मिलेगी तुन तुनक तुन सॉन्ग शूट होने में भी पूरी रात बीत गई थी शाम से शुरू हुई शूटिंग खत्म होते-होते सुबह के 8:00 बज गए थे कई कारणों से रीटेक भी करना पड़ा लेकिन अक्षय बिना किसी शिकायत के काम करते रहे नाचते रहे जो फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई उसे बड़े से बड़े डिस्काउंट पर भी कोई खरीद नहीं रहा था कारण फिल्म में बहुत सारे सैड सींस थे।
इस बारे में बात करते हुए फिरोज कहते हैं पहले फिल्म में गरीबी और अभाव की कहानी इतने बड़े हिस्से में थी कि फिल्म को बेचना मुश्किल हो रहा था कंसेशन के साथ भी कोई खरीदार नहीं मिल रहा था नाव पर लगी थी मेरी और मेरे पिता की बनाई हुई कंपनी की इज्जत तब सोचा गया कि फिल्म की कमर्शियल वैल्यू बढ़ाने के लिए एक दो गाने शूट करने चाहिए सब कुछ तय होने और गाने की शूटिंग के बाद दोनों सोंग्स के बिना ही फिल्म 3 घंटे 40 मिनट की हो रही थी तब डायरेक्टर प्रिया दर्शन ने एक मेजर कॉमिक हिस्सा फिल्म से हटा दिया ताकि ये दोनों गाने शामिल किए जा सके फाइनल एडिटिंग के बाद मैंने कुछ नए सींस भी शूट करवाए नया ग्लैमरस प्रोमो शूट किया गया और यह सारी मेहनत रंग भी लाई।
यह चमत्कार ही है कि जिस फिल्म को लेनदार नहीं मिल रहे थे उसे हमने तय तारीख से दो महीने पहले बिना किसी डिस्काउंट के अच्छी खासी कीमत पर रिलीज किया मैं अक्षय और परश जी का शुक्रगुजार हूं उनके बिना हेराफेरी मुमकिन ना थी।
इस सीरीज की दो फिल्में सुपरहिट होने के बाद फैंस को हेराफेरी 3 का इंतजार है प्रिया दर्शन ने 30 जनवरी को अपने 68 वें जन्मदिन पर कंफर्म भी कर दिया कि वह जल्द ही इसका तीसरा पार्ट डायरेक्ट करेंगे अक्षय ने उनकी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए हामी भी भर दी जिस पर प्रिया दर्शन ने कहा कि यह बेस्ट बर्थडे गिफ्ट है खबरें थी कि तीसरी किष्ट में कार्तिक आर्यन अक्षय को रिप्लेस कर रहे हैं मगर हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने साफ किया कि कार्तिक की कास्टिंग पर बात चल रही है।
लेकिन किसी और किरदार के लिए अब कहानी बिल्कुल बदल दी गई है तो अब कार्तिक फिल्म में नहीं होंगे हेराफेरी थी ओरिजिनल कास्ट यानी कि अक्षय सुनील और परेश रावल के साथ ही बनाई जाएगी।