सैफ अली खान की रेस फोर में एक नई हसीना की एंट्री हो गई है इस एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट ने फैंस को खुश कर दिया है सैफ और इस हीरोइन की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं तो फिर कौन है यह हसीना और सैफ अली खान के साथ क्या इनका लव एंगल होगा या फिर कोई दूसरा ही रोल निभाएंगी आइए।
जानते हैं इस खबर को एकदम डिटेल में सैफ अली खान जल्दी ही अपनी फेमस फ्रेंचाइजी रेस के पार्ट फोर से कम बैक करने जा रहे हैं पिछले साल फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा किया था कि वह जल्दी ही सेफ के साथ रेस फोर बनाने जा रहे हैं इसी कड़ी में अब नई अपडेट सामने आ रही है लेटेस्ट जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह इसका हिस्सा बन सकती है।
इंडिया टुडे की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार रकुल प्रीत सिंह रमेश रानी के बैनर तले एक प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान के साथ मिलकर काम कर रही हैं हालांकि रिपोर्ट में साफ तौर पर यह नहीं लिखा है कि यह रेस फोर है या नहीं लेकिन सैफ और रमेश का नाम आने पर इसकी पॉसिबिलिटी हाई हो गई है कि रकुल फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट के लिए तैयार हैं एक सूत्र ने खुलासा किया रकुल रमेश तौरानी के बैनर चले एक इंटरेस्टिंग नए प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं एक्ट्रेस कथित तौर पर एक ऐसी भूमिका निभाने के लिए एक्साइटेड हैं जो उन्हें उन तरीकों से चुनौती देती है जो उन्होंने पहले नहीं किए हैं।
हालांकि मेकर्स की ओर से ऑफिशियल ऐलान का अभी भी इंतजार है बताते चलें कि रेस फोर के लिए सैफ अली खान तैयार हैं अब बाकी स्टार्स की तलाश चल रही है एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ सकते हैं।
फैंस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं फिल्म इस साल के मिड में फ्लोर पर जा सकती है ऐसी भी खबरें हैं कुल मिलाकर अब देखने वाली बात होगी कि रेस फोर में स्टार्स की एंट्री पर कब तक पक्की मोहर लगाई जाती है और सैफ अली खान और रकुल प्रीत सिंह साथ में केमिस्ट्री वाला रोल प्ले करते हैं या फिर दोनों का किरदार कुछ हट के होगा यह भी देखने वाली बात रहेगी।