जब राम बने गुरमीत चौधरी के पास नही थे पेट्रोल के पैसे।

अगर हम आपसे पूछे कि टीवी के राम और सीता को याद करिए तो सबसे पहले आपके मन में किसकी छवि आती है अगर आप यह सवाल मेरे से पूछे तो मैं बोलूंगी गुरमीत चौधरी और देबना बनर्जी जी हां दोस्तों गुरमीत चौधरी और देबना बनर्जी रामायण में राम और सीता का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए थे और इसका ने रामायण से पहले ही शादी कर ली थी.

अब टीवी पर रामानंद सागर के बाद अगर किसी रामायण को पसंद किया गया था तो वह गुरमीत चौधरी और देबीना बैनर्जी वाली रामायण ही थी इस शो में गुरमीत चौधरी राम और देबीना बनर्जी सीता के रोल में नजर आए थे अब रामायण सीरियल के पहले ही गुरमीत और देबीना अपनी शादी कर चुके थे जी हां गुरमीत ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे जब वह कुछ भी नहीं कमाते थे उस टाइम पर भी देबीना ने उनका साथ दिया था और देबीना के साथ उनकी फैमिली ने भी उनका काफी सपोर्ट किया.

दरअसल गुरमीत हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में गए थे जहां पर उन्होंने अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में कई सारे बड़े खुलासे किए थे और इसी दौरान गुरमीत ने यह बताया था कि कैसे और कब उनकी और देबीना की शादी हुई गुरमीत से जब हर्ष ने सवाल पूछा कि देबीना आपकी लाइफ में कब आई थी अब इसके जवाब में गुरमीत ने कहा रामायण से पहले ही मैंने और देबीना ने शादी कर ली थी लकिली मैं राम के ऑडिशन के लिए गया था और मैं सिलेक्ट हो गया और फिर मैंने देबीना को सीता के ऑडिशन के लिए भेजा और वह भी सीता जी के ऑडिशन के लिए सिलेक्ट हो गई.

लेकिन वह शादी ऐसी थी कि आपको पता ही होगा वो शादी हमने अपने पेरेंट्स को बताई नहीं थी गुरमीत ने आगे कहा कि जब मैं देबीना के मम्मी पापा से मिला तो मेरे पास कुछ भी पैसे नहीं होते थे और मैं काम भी नहीं कर रहा था गाड़ी होती थी बाइक होती थी लेकिन पेट्रोल लाने के पैसे नहीं होते थे तो देबीना मुझे हेल्प करती थी क्योंकि देबीना साउथ की स्टार थी वो साउथ की बड़ी-बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुकी थी और अब हमें साउथ इंडस्ट्री के बारे में पता है उस वक्त वो साउथ के अच्छे बड़े स्टार्स के साथ में करती थी.

इसके बाद गुरमीत ने आगे कहा कि उस समय देबीना ने सपोर्ट किया उनके घरवालों ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया और सबसे अच्छी बात यह है कि उनके मॉम और डैड ने मुझे इतना सपोर्ट किया जब वह जानते थे कि यह जो लड़का है इसके पास अभी वो भी एक्टर बनने वाला है और वैसे उसके पास पैसे भी नहीं थे और फैमिली भी ऐसी नहीं थी कि खानदानी लड़का हूं फिर भी उन्होंने मुझे सपोर्ट किया आपको बता दें कि देबना और गुरमीत अब दो बच्ची के पेरेंट्स बन चुके हैं और वह अपने ब्लॉग में अपनी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस को दिखाते रहते हैं तोब यहां यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अगर आपके मुश्किल वक्त में आपका पार्टनर साथ दे तो आप कुछ भी कर सकते हैं.

Leave a Comment