पाकिस्तान के मशहूर कॉमेडियन हैं नसीम विक्की जिन्हें कई पंजाबी और पाकिस्तानी फिल्मों में देखा गया है नसीम द कपिल शर्मा शो में भी दिखाई दिए थे अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि द कपल शर्मा शो पर काम करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी.
उन्होंने यह भी कहा कि यह शो करके जब वह अपने देश पाकिस्तान वापस गए तो उन्हें बहुत ज्यादा शर्मिंदा किया गया दरअसल पाकिस्तान के एक यूटर हैं अहमद अली भट्ट उन्होंने दो महीने पहले नसीम के साथ एक प कास्ट रिकॉर्ड किया था इस इंटरव्यू में नसीम ने कपिल शर्मा शो और उसमें काम करने पर बात की थी उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा शो में काम करके उन्हें बहुत अच्छा लगा.
उन्होंने कहा कि कपल और उनकी टीम का काम करने का जो तरीका है वो काफी अच्छा है उनकी पैकेजिंग बहुत अच्छी होती है मगर उस शो में काम करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी नसीम ने कहा मुझे शर्म आती है मुझे लगता है कि मेरी जो सबसे बड़ी गलती थी द कपिल शर्मा शो मुझे उसका टके का फायदा नहीं हुआ बजाय उसके मुझे सिर्फ इसका नुकसान ही हुआ.
अभी पिछले दिनों मैंने ऐसा ही एक पॉडकास्ट देखा जिसमें एक छोटा बच्चा जिसे मैं जानता भी नहीं व कह रहा है कि विक्की साहब आपको तो काम ही नहीं आता हनी सिंह वाले एपिसोड के अलावा आपने कुछ किया ही नहीं ना मैं उस बच्चे से कभी मिला ना मैं उसे जानता हूं मगर फिर भी वह मेरे काम के बारे में बोल रहा है नसीम ने कहा मुझे बहुत बुरा लगता है जब यहां के लोग कहते हैं कि आप तो वहां सब कुछ सिखाए मैं उनको क्या सिखाऊंगा यार मैंने तो बार-बार लोगों से यही कहा है कि वहां के लोग जिस जुगत से काम करते हैं हमें उस तरह से रिहर्सल करना भी नहीं आता उनकी क्या पैकेजिंग होती है हर सिचुएशन पर वह अलग-अलग तरीके से काम करते हैं.
अपने एक पुराने इंटरव्यू में भी नसीम ने कपिल शर्मा शो पर बात करते हुए कहा वह तरतीब से काम कर रहे हैं इसलिए हमसे आगे निकल गए उन्हीं के साथ इस इंटरव्यू में कॉमेडियन शकील सिद्दीकी भी थे उन्होंने भी कपिल के शो में काम किया है उन्होंने कहा हमें बुलाया उन लोगों ने तो हमारे टैलेंट का इस्तेमाल किया हमारे यहां इस्तेमाल नहीं होता खैर नसीम ने 2013 से 2016 तक कपिल शर्मा शो में काम किया इसके अलावा कई फिल्मों में भी वो नजर आए थे.