ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत में कौन सा रोल करेंगे आमिर खान?

आमिर खान बहुत सालों से महाभारत को स्क्रीन पर उतारना चाहते हैं पहले यह भी खबरें चलती रही कि वह इस फिल्म में कृष्ण का रोल कर सकते हैं लेकिन महाभारत वाले प्रोजेक्ट को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई अब आमिर ने फिर से महाभारत पर बात की है उन्होंने कहा कि वह अब इसे बना सकते हैं आमिर हाल ही में एबीपी न्यूज़ के एक इवेंट में शरीक हुए थे वहां उनसे पूछा गया कि वह आगे क्या करने वाले हैं।

जवाब में आमिर ने बताया कि वह पहले की ही तरह कम फिल्मों में एक्टिंग करेंगे लेकिन अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत वो ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस करने की कोशिश करेंगे उन्होंने लापता लेडीज का उदाहरण देते हुए कहा कि वह नए एक्टर्स को मौका देना चाहते हैं आमिर ने उसके बाद कहा मेरा सपना है कि मैं महाभारत बनाऊं मैं शायद अब उस सपने के बारे में सोच पाऊं आमिर से पूछा गया कि क्या महाभारत में उनका भी रोल होगा इस पर उन्होंने कहा देखते हैं मुझे एक और बात उत्साहित करती है और वह है बच्चों का कंटेंट मुझे लगता है कि हिंदुस्तान में हमने बच्चों का कंटेंट बहुत कम बनाया है।

ज्यादातर हम बाहर से इंपोर्ट करते हैं और फिर इसको डब करके चलाते हैं मुझे लगता है कि हमें बच्चों के कंटेंट पर काम करना चाहिए ऐसी कहानियां बनाएं जो छोटी उम्र में ही बच्चों के दिमाग पर गहरी छाप छोड़ जाए साल 2022 में आमिर लाल सिंह चड्डा को प्रमोट कर रहे थे तब उनसे भादवा रंगन ने पूछा कि अब फिल्मों का स्किल बढ़ रहा है तो क्या यह महाभारत बनाने के लिए सही समय है इस पर आमिर ने कहा था कि उन्हें लगता है कि यह सही समय है लेकिन आप महाभारत को समय से नहीं बांध सकते वो उससे ऊपर है।

आमिर ने आगे कहा जब आप महाभारत बना रहे हो तो आप कोई फिल्म नहीं बना रहे आप एक यज्ञ कर रहे हो आपको उसी तरह से अप्रोच करना पड़ेगा आप यह नहीं मान सकते कि आप फिल्म बना रहे हो यह सिर्फ एक फिल्म नहीं उससे कई ज्यादा गहरी है आमिर के मुताबिक वो नहीं जानते कि क्या वो इसके लिए वाकई तैयार हैं वो इस आइडिया के साथ लंबे समय से जी रहे हैं लेकिन उसे बाहर नहीं लाना चाहते वजह यही है कि वह इसके लिए अभी खुद को तैयार नहीं मानते।

आमिर ने अपनी बात बढ़ाते हुए आगे कहा आप महाभारत को निराश कर सकते हैं लेकिन महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगा मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो बता दें कि सोशल मीडिया पर लंबे समय से आमिर की महाभारत को लेकर लोग अलग-अलग अनुमान लगाते रहे हैं कहीं पढ़ने को मिला कि ऋतिक रोशन अर्जुन का रोल करेंगे तो कहीं पढ़ने को मिलता है कि दीपिका पादुकोण द्रोपति बनेंगी मगर मेकर्स ने कभी भी कास्टिंग को लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया।

Leave a Comment