जब अमिताभ बच्चन के लिए फ्लाइट में आते थे अखबार।

अमिताभ बच्चन को लेकर एक ऐसा किस्सा है जब कहा जाता है कि फ्लाइट से अमिताभ की सेक्रेटरी मुंबई से बैंगकॉक उनके लिए न्यूज़पेपर भेजती थी जी हां अमिताब बच्चन अक्सर रात में सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखते हैं वह अपने बिजी स्केड्यूल के बीच ब्लॉग भी लिखते रहते हैं देश विदेश में क्या घटनाएं हो रही हैं।

वह खुद को इस बात से भी अपडेटेड रखते हैं अमिता बच्चन के साथ एक अजनबी 2005 में काम कर चुकी अपूर्व लाखिया ने बताया कि उस वक्त इंटरनेट इतना प्रचलित नहीं था तब अमिताभ बच्चन बैंकॉक में शूटिंग के वक्त मुंबई से न्यूज़पेपर मंगवाते थे अपूर्व लाखिया फ्राइडे टॉकी से बात कर रहे थे उन्होंने बताया उस वक्त मुंबई से बैंकॉक की मॉर्निंग फ्लाइट होती थी और यह शाम को वापस मुंबई जाती थी उनकी सेक्रेटरी रोजी सारे न्यूज़पेपर इकट्ठा करके फ्लाइट में भेजती थी कोई यह सारे न्यूजपेपर लेकर अमित जी को देने आता था और वह सारे पेपर पढ़ते थे अपूर्वा ने बताया वो मार्कर लेकर बैठते थे कुछ चीजें मार्क करते थे और पेपर्स रात में इंडिया वापस चले जाते थे वो रोजाना सुबह 30 मिनट यह सब करते थे।

अपूर्वा ने यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन को नींद नहीं आती लेकिन वह हमेशा समय से जाग जाते हैं कितनी भी तड़के शूट शुरू हो वो हमेशा टाइम पर होते हैं लेकिन उनके लिए दोपहर में ढाई घंटे नींद लेना जरूरी है वो हर फिल्म मेकर को यह बात पहले ही बता देते हैं ताकि काम का शेड्यूल उसी हिसाब से रखा जाए।

Leave a Comment