बागबान को नही मिला डिस्ट्रीब्यूटर, सलमान के पहुंच गए मेकर्स।

साल 2003 में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की एक फिल्म आई थी नाम था बागबान अपने वक्त की सुपरहिट फिल्म मूवी में सलमान खान का भी जरूरी रोल था रवि चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म समय के साथ कल्ट बन गई अब फिल्म प्रोड्यूसर और रवि चोपड़ा की वाइफ रेण चोपड़ा ने बताया कि बागवान फिल्म को पहले कोई डिस्ट्रीब्यूटर खरीदना नहीं चाहता था.

फिर मेकर्स यह फिल्म लेकर सलमान खान के पास पहुंचे और सलमान यह फिल्म करने के लिए तैयार हो गए पिंकविला से की गई बातचीत में रेणु चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बागबान फिल्म पूरी बनकर तैयार हो चुकी थी मगर उस वक्त उसमें सलमान खान नहीं थे जब डिस्ट्रीब्यूटर्स को यह फिल्म सुनाई गई तो उन्होंने इसे खरीदने से मना कर दिया फिल् मेकर्स ने बागबान में सलमान को कास्ट किया और पिक्चर हिट हो गई उन्हो ने इस पर कहा बागवान के वक्त हम लोग सलमान के पास गए थे बागवान बन गई सारी पिक्चर रेडी हो गई मगर कोई डिस्ट्रीब्यूटर इसे लेने को तैयार नहीं था।

सभी ने कहा कि बहुत ओल्ड फैशन फिल्म है उस वक्त अमिताभ बच्चन की सारी फिल्में भी फ्लॉप हो रही थी तो उस वक्त सभी ने कहा कि कोई नहीं हाथ लगाएगा फिर एक शख्स थे जिन्होंने कहा कि आप सलमान को ले लो रवि सलमान को जानते थे पर ऐसे नहीं जैसे अब जानते हैं सलमान भी रवि को बतौर फिल्म मेकर के तौर पर जानते थे हम भी सलमान को एक बड़े एक्टर के तौर पर जानते थे फिर सलमान ने रवि से कहा कि मेरे घर आओ फिर रवि जी उनके घर गए कहते हैं कि दो कमरे का तो घर है उनका मैं आज तक सलमान से ज्यादा सिंपल आदमी नहीं देखा दो कमरे का तो घर था उनका फिर जब रवि पहुंचे तो सलमान का जिम साथ में ही था तो रवि वेट कर रहे थे जिम से एक भाई निकले तो उन्होंने कमीज नहीं पहनी दूसरा भाई निकला तो उसके भी मसल्स थे तो रवि जी कहते हैं कि मुझे एकदम से लगा कि कुछ ज्यादा ही कपड़े पहनकर आ गया फिर सलमान शर्ट पहन कर आए।

रेनू ने आगे बताया सलमान ने अपना रोल सुना और उन्हें वह बहुत पसंद आया उन्होंने कहा कि मैं भी ऐसा ही हूं मैं भी अपने माता-पिता को भगवान की तरह पूजता हूं इसलिए मैं यह फिल्म करूंगा उन्होंने इसके अलावा और कुछ नहीं कहा ना ही कुछ पूछा कि आप क्या देंगे क्या नहीं देंगे उन्होंने बस पूछा कि कहां आना है कैसे आना है कब शूट करना है रेणू ने बताया कि रवि को बागवान बनाने से पहले कई लोगों ने मना किया था।

इसकी कहानी लिखने वाले रवि के पिता बी आर चोपड़ा ने भी उन्हें यह फिल्म बनाने से मना किया था बी आर चोपड़ा ने फिल्म बनाने से करीब 20 साल पहले यह कहानी लिखी थी जिसे सुनकर रवि ने फिल्म को बनाने की ठान ली इसे मॉडर्न तरीके से अडॉप्ट करके रवि ने यह फिल्म बनाई और इसने अपने बजट से चार गुना ज्यादा कमाई कर डाली 10 करोड़ में बनी फिल्म उस वक्त 42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

Leave a Comment