भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेता को को खो दिया है,मनमोहन सिंह के निधन पर कपिल ने शेयर की तस्वीर।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया है। उन्होंने 26 दिसंबर की रात 9:51 बजे आखिरी सांस ली। उन्हें शाम को ही बेहोशी की हालत में एम्स में भर्ती करवाया गया था। मनमोहन सिंह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन से सभी देशवासियों को तगड़ा झटका लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई नेताओं और हस्तियों ने मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक जताया। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है।

कपिल शर्मा ने उनके साथ मुलाकात की एक तस्वीर अपने X अकाउंट पर शेयर की और लिखा, ‘भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, अखंडता और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और आशा की विरासत छोड़ गए हैं।’

कपिल ने आगे लिखा, ‘उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।’

कपिल शर्मा साल 2019 में मनमोहन सिंह से मिले थे। वह उनके साथ उनकी पत्नी गुरशरण कौर से भी मिले थे। कपिल ने बाद में तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं और बताया कि उन्होंने अपनी अमृतसर की जड़ों के बारे में बात की। यही नहीं, मनमोहन सिंह ने उनसे कॉलेज और खाने के बारे में भी बात की थी।

मालूम हो कि मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब के गाह गांव में हुआ था, और कपिल शर्मा पंजाब के अमृतसर से हैं। यही कनेक्शन उन्हें साथ ले आया था। मनमोहन सिंह बतौर प्रधानमंत्री 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार पीएम बने थे। जवाहरलाल नेहरू के बाद यह करने वाले पहले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे।

Leave a Comment