देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वो काफी वक्त से एम्स में भर्ती थे. मनमोहन सिंह को उनके अर्थ जगत में किए गए अहम प्रयासों और बड़े कदमों के लिए भी जाना जाता है. उनके निधन के बाद कपिल शर्मा, रवि किशन और खेसारी लाल यादव समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया.

मनमोहन सिंह के निधन पर तमाम हस्तियों ने शोक जाहिर किया है. फिल्म जगत से भी सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने शब्दों के जरिए उन्हें आखिरी विदाई दी. केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, ;पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. मनमोहन सिंह भारत को बदलने वाले शख्स थे. वो इस दुनिया के आखिरी दिन तक याद रखे जाएंगे. रेस्ट इन पीस सर, लव यू.’

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी मनमोहन सिंह की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘अलविदा डॉक्टर साहब..’

Leave a Comment